newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फफक-फफकर रोए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, जानिए ऐसा क्या हुआ

Ashwani Chaubey: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रोते हुए कहते है कि मैं अंदर से दुखी थी और उनके निधन से अत्यंत दुख पहुंचाया है। मैं कुछ बोल नहीं सकता। मैं दुखी हूं। 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey)  का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फफक-फफकर रोते हुए नजर आ रहे है। करीब एक मिनट के इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री सबके सामने जोर-जोर से रोते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर अश्विनी चौबे के साथ क्या हुआ की वो सबके सामने रो पड़े। तो आइए बताते है कि पूरा माजरा आखिर है क्या? दरअसल पटना में मीडिया से रूबरू होते हुए अश्विनी चौबे बक्सर की घटना का जिक्र कर रहे थे। इसी दरमियान जब उन्हें भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी की निधन की सूचना मिली। तो वह अपने आपको रोक नहीं पाए और बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोने लगे।

ashwini choubey

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रोते हुए कहते है कि, मैं अंदर से दुखी थी और उनके निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। मैं कुछ बोल नहीं सकता। मैं दुखी हूं। आपको बता दें कि अश्विनी चौबे के साथ परशुराम चतुर्वेदी ने बक्सर में चल रहे आंदोलन को लेकर अहम भूमिका निभाई थी। पिछले कुछ दिनों से वो केंद्रीय मंत्री के साथ आंदोलन में जुड़े थे। परशुराम चतुर्वेदी हाल ही में केंद्रीय मंत्री चौबे पर हुए हमले को लेकर आक्रोश मार्च में पहुंचे थे। इसी दौरान वह दिल का दौरा पड़ने से बेहोश होकर गिर पड़े थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने थोड़ी देर बाद भाजपा नेता की खबर दी।

parshuram chaturvedi

वहीं आज जब पटना में वो मीडिया को संबोधित कर रहे थे तो उन्हें इस बात की जानकारी मिली की भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी का देहांत हो गया। वह शोक में डूब गए और सबके सामने ही रो पड़े। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि परशुराम चतुर्वेदी को भाजपा ने साल 2020 के विधानसभा चुनाव में बक्सर सीट से चुनावी मैदान में उतारा था।

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिला में शामिल एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी। दरअसल काफिले में शामिल गाड़ी पलट गई थी और उनकी कार ठीक उस गाड़ी के पीछे ही थी। इस हादसे में वो बाल-बाल बच गए थे।