newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assembly by-elections: विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने इन 5 राज्यों में उतारे ये उम्मीदवार, देखें कहां से किसे मिला टिकट

Assembly by-elections: भाजपा (BJP) ने जिन पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों (assembly by-elections) के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है वह हैं छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मणिपुर और ओडिशा। इन पांच राज्यों कुल 16 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जिसमें से छत्तीसगढ़ की 1, गुजरात की 7, झारखंड की 2, मणिपुर की 4 और ओडिशा की 2 सीटें शामिल हैं।

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव के साथ ही देश के 5 राज्यों में विधानसभा के लिए खाली हुई सीटों पर भी उपचुनाव होना है। इसके लिए सभी पार्टी अपनी दमखम दिखाने की कोशिश में लगे हैं। इन सीटों पर चुनाव की घोषणा की साथ ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्य विधानसभा के उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने जिन पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है वह हैं छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मणिपुर और ओडिशा। इन पांच राज्यों कुल 16 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जिसमें से छत्तीसगढ़ की 1, गुजरात की 7, झारखंड की 2, मणिपुर की 4 और ओडिशा की 2 सीटें शामिल हैं।

BJP President JP Nadda

सूची के मुताबिक भाजपा ने छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट से डॉ गंभीर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। गुजरात की अबदासा सीट से प्रद्युमन सिंह जडेजा, मोरबी से बृजेश मिर्जा, धारी से जेबी काकड़िया, गधादा से आत्माराम परमार, कर्ज़न से अक्षय पटेल, दंग्स से विजय पटेल, कप्रादा से जीतूभाई चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।


झारखंड की दुमका सीट से बीजेपी की प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी होंगी जबकि बेरमो से योगेश्वर महतो चुनावी मैदान में होंगे। मणिपुर की बानगोई सीट से ओइनाम लुखोई सिंह, बांगजिंग-टेनथा सीट से पोनम ब्रोजन सिंह, सैतु सीट से नगामथंग हाओकिप, सिंघात से जिनसुआनहुआ उर्फ जी.एस. हैपू जोउ को टिकट दिया गया है।

वहीं ओडिशा की बालासोट सीट से मानस कुमार दत्ता और तिरतोल से राजकिशोर बेहेरा भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में होंगे। इससे पहले भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जो एनडीए गठबंधन बनाया है उसमें वह जद(यू), जीतनराम मांझी की हम और वीआईपी पार्टी के साथ चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर चुकी है। इसके लिए भाजपा की तरफ से पार्टी के हिस्से में आई सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने का काम जारी है।