Ayesha Suicide Case: आयशा की मौत के बाद दहेज को लेकर उठे सवाल, मुस्लिम धर्मगुरु ने बताया इसे हराम

Ayesha Suicide Case: आपको बता दें कि आयशा आयशा बानू ने नदी में कूदने से पहले एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया था। वीडियो में आयाशा ने पति पर उसका शोषण करने का आरोप लगाया था। आयशा का साल 2018 में आरिफ खान से निकाह हुआ था।

Avatar Written by: March 5, 2021 1:55 pm

नई दिल्ली। हाल ही में गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) जिले में साबरमती नदी में आयशा बानू मकरानी (Ayesha Banu Makrani) ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दहेज की प्रताड़ना से तंग आकर आयशा ने आत्महत्या कर ली थी। आयशा के सुसाइड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इतना ही नहीं अब आयशा की मौत के बाद दहेज के खिलाफ आवाज भी उठने लगी है। इसी क्रम में अब मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी ने  मुस्लिम समाज से दहेज के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। आपको बता दें कि आयशा आयशा बानू ने नदी में कूदने से पहले एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया था। वीडियो में आयाशा ने पति पर उसका शोषण करने का आरोप लगाया था। आयशा का साल 2018 में आरिफ खान से निकाह हुआ था।

Ayesha Banu Makrani

आज लखनऊ में फिरंगी महली ने जुमे की नमाज़ के दौरान कहा कि तक़रीर में दहेज को न केवल नाजायज़ बल्कि हराम बताया। मौलाना ने यह भी कहा कि जिस तरह आयशा ने दहेज को लेकर अपनी जान दे दी, वह दुखद है। इस्लाम में इसकी कोई जगह नहीं है। हमारे यहां दहेज न केवल नाजायज़ है, बल्कि हराम है। ये शर्मनाक है कोई व्यक्ति अपनी पत्नी या अपने ससुरालवालों से भीख मांगता है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करेगा तो उसका सोशल बायकाट किया जाएगा।

khalid rasheed firangi

इससे पहले आयशा की मौत के बाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी।ओवैसी ने कहा कि मैं आप तमाम से अपील कर रहा हूं चाहे आप कोई भी मजहब से हों दहेज की लालच को खत्म करो।