newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

तेजी से बदल रही है अयोध्या की तस्वीर, पीले रंग में रंगी अयोध्या, दुनिया भर में बांटे जाएंगे लड्डू

अयोध्या में उच्च अधिकारियों के आने का सिलसिला जारी है। आज अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास और भूमि पूजन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी, एडीजी जोन एसएन साबत व एडीजी कानून व्यवस्था अयोध्या पहुंचे।

नई दिल्ली। अयोध्या को नए सिरे से सजाया संवारा जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या की खूबसूरती देखते ही बनती है। पूरी नगरी पीले रंग में रंग चुकी है। सड़क के किनारे मकान, दुकान और सभी प्रतिष्ठान पीले रंग में रंगे जा रहे हैं। सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से जारी है। अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। पूजन के समय हर एक पहलू का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रामलला के कपड़े और उस दिन भोग लगने वाले प्रसाद की भी तैयारियां अंतिम चरण में है।

Ayodhya

अयोध्या धाम के मणिराम दास छावनी में भूमि पूजन के लिए 1 लाख 11 हजार लड्डू बनने का काम शुरू हाे गया है। इन्हें स्टील के डिब्बे में पैक किया जा रहा है। इन्हीं देवराहा बाबा के अनुयाई तैयार कर रहे हैं। इन लड्डुओं को देश दुनिया में बांटा जाएगा। दुनिया भर में दूतावासों के जरिए यह लड्डू राम भक्तों तक पहुंचाए जाएंगे।

laddoos underway at Mani Ram Das Chhawni

अयोध्या में उच्च अधिकारियों के आने का सिलसिला जारी है। आज अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास और भूमि पूजन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी, एडीजी जोन एसएन साबत व एडीजी कानून व्यवस्था अयोध्या पहुंचे। अधिकारियों ने श्री हनुमानगढ़ी मंदिर सहित अन्य क्षेत्रों का  निरीक्षण किया।

Awanish K Awasthi, Additional Chief Secretary, Home Department

धार्मिक अनुष्ठान में पीले रंग का महत्व होता है। 5 अगस्त को जो सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है। इसमें राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होगा। इसे देखते हुए अयोध्या नगरी पीले रंग में तब्दील हो रही है। ऐसा पहली बार है जब पूरे अयोध्या शहर को गहरे पीले रंग में रंगा जा रहा है।

Ayodhya

जगह-जगह वॉल पेंटिंग बनाई जा रही हैं ताकि धार्मिक नगरी को सुंदर बनाया जा सके। अयोध्या शहर की सड़कों को भी चौड़ा किया जा रहा है। सरयू नदी के घाटों को साफ किया जा रहा है। अयोध्या में भूमि पूजन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 अगस्त को अयोध्या पहुंचने के मद्देनजर शहर को चारों तरफ से सील करने की तैयारी है।