
मुंबई। मुंबई के बांद्रा कोर्ट ने एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर दिया है। आरोपी के वकील ने ये जानकारी मीडिया को दी। मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के वकील संदीप शेखाने ने कहा कि कोर्ट ने पुलिस से 5 दिन में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने दावा किया कि मुंबई पुलिस के पास इसके सबूत नहीं हैं कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है। सैफ अली खान पर हमला करने वाले के वकील के मुताबिक पुलिस गलत दावा कर रही है कि वो 6 महीने पहले मुंबई आया था। उन्होंने कहा कि मेरा मुवक्किल 7 साल से मुंबई में परिवार के साथ रह रहा है।
#WATCH | Saif Ali Khan attack case | Accused Mohammad Shariful Islam Shehzad’s advocate Sandeep Shekhane says, “A police custody for 5 days has been granted. The court has asked the police to submit a report within 5 days. The police have no proof that he is a Bangladeshi. They… pic.twitter.com/hpSIp3AuKP
— ANI (@ANI) January 19, 2025
शरीफुल की तरफ से पेश हुए एक और वकील ने क्या कहा सुनिए।
#WATCH | | Saif Ali Khan attack case | Accused Mohammad Shariful Islam Shehzad’s advocate Dinesh Prajapati says, “The police demanded police custody and the grounds given by the police for the police custody are not sufficient…We have given in his (accused) defence that nothing… pic.twitter.com/frWSyB3iwT
— ANI (@ANI) January 19, 2025
मुंबई और ठाणे पुलिस की टीमों ने सैफ अली खान पर जानलेवा हमले के मामले में मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को शनिवार रात 2 बजे ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट के पास मेट्रो निर्माण साइट से पकड़ा था। वो लेबर कॉलोनी के पास झाड़ियों में सो रहा था। मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहम्मद शरीफुल का फोन दादर, बांद्रा और सैफ के घर पर एक्टिव था। उसी के जरिए वो तलाश करते हुए ठाणे पहुंचे और वहां से आरोपी को गिरफ्तार किया। सैफ अली खान पर हमला करने के आरोपी के बारे में पता चला है कि वो ठाणे के एक पब में सफाई का काम करता था। मुंबई पुलिस को उसके पास से कोई आधार कार्ड या पहचान का दस्तावेज नहीं मिला। जिसके बाद शक जताया जा रहा था कि मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेश का नागरिक है।
मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने गिरफ्तार होने पर पुलिस को अपना नाम बीजे, विजय वगैरा बताया था। पुलिस ऐसे में मान रही है कि शरीफुल कानून को झांसा देने की कोशिश कर रहा था। सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात करीब 2.30 बजे हमला किया गया था। आरोप है कि सैफ अली खान पर चाकू से 6 बार वार किया गया। उनकी पीठ, गर्दन और हाथ पर चाकू लगा था। सैफ अली खान की रीढ़ के पास चाकू का एक हिस्सा टूटकर रह गया था। जिसे सर्जरी कर डॉक्टरों ने निकाला।