newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Election Results 2020: नतीजों से पहले संजय राउत ने किया ये ट्वीट, लोगों ने ऐसे लगा दी क्लास

Bihar Election Results 2020: बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में हुए मतदान की मंगलवार को मतगणना जारी है। इस बीच, शुरूआती रूझानों में राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में कांटे की टक्कर है।

नई दिल्ली। बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में हुए मतदान की मंगलवार को मतगणना जारी है। इस बीच, शुरूआती रूझानों में राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में कांटे की टक्कर है। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने मंगलवार को नतीजों से पहले एक ट्वीट किया है। जिसके बाद संजय राउत सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। इतना ही नहीं लोगों ने उस ट्वीट पर मजे लेते हुए नसीहत देनी भी शुरू कर दी।

sanjay raut

संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि बादशाह तो वक्त होता है। इंसान तो यूं ही गुरुर करता है। संजय राउत के ट्वीट पर लोगों ने रिट्वीट करते हुए उनकी जमकर क्लास लगा डाली।

एक यूजर ने लिखा, इनको कुछ मत बोलो, इनके खिलाफ बोलने से ही जेल के अन्दर कर दिए जाओगे, अरनव जैसे बड़े पत्रकार को नहीं छोडा हम जैसे आम लोगों की क्या औकात है इन जैसे नेताओं के सामने, यह जो लिखे खुद पर भी लागू होता है, बेईमानी से पायी हुई सत्ता का इतना गुमान, रावण का हश्र क्या हुआ अंहकार के कारण।