West Bengal: जब बच्चों ने PM मोदी के अंदाज में ममता पर कसा तंज, कहा- ‘दीदी.. ओ दीदी..’, वीडियो वायरल

Bengal Election 2021: इसी कड़ी में अब पीएम मोदी के ही अंदाज में अब छोटे-छोटे बच्चे ममता बनर्जी को दीदी ओ दीदी .. बोलकर वीडियो बना रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन वीडियो को कई भाजपा नेताओं ने ट्विटर पर शेयर भी किया है।

Avatar Written by: April 13, 2021 12:16 pm

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनावी घमासान जोरों है। बंगाल में फिलहाल चार चरणों के चुनाव समाप्त हो चुके हैं। इस बीच बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को दीदी ओ दीदी.. कहकर लगातार तंज कस रहे हैं। इसी कड़ी में अब पीएम मोदी के ही अंदाज में अब छोटे-छोटे बच्चे ममता बनर्जी को दीदी ओ दीदी .. बोलकर वीडियो बना रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन वीडियो को कई भाजपा नेताओं ने ट्विटर पर शेयर भी किया है।

pm modi and mamata banerjee

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए हैं। उन वीडियो में बच्चों को प्रधानमंत्री मोदी की नकल करते देखा जा सकता है।

बता दें कि हाल ही में TMC नेताओं जिसमें काकोली घोष दस्तीदार और शशि पांजा शामिल हैं उन्होंने प्रधानमंत्री के इस व्यवहार की निंदा करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्हेंने इसे “सस्ती रणनीति” बताया था।