newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lalu Prasad Yadav : ‘बेटी हो तो रोहिणी आचार्य जैसी’, लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Lalu Prasad Yadav : बेगूसराय भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके कहा, “बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी” गर्व है आप पर… आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए।

नई दिल्ली। राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जेल से बाहर आने के बाद से ही लगातार बीमार चल रहे हैं। आज उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। आरजेडी सुप्रीमो को किडनी डोनेट करने वाला और कोई नहीं बल्कि उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य हैं। रोहिणी ने ऑपरेशन से पहले अपने पिता को भगवान बताते हुए बचपन की तस्वीर को शेयर किया। इसके बाद बेगूसराय भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके कहा, “बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी” गर्व है आप पर… आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए।

उनके ट्वीट पर कई ट्विट्टर यूजर्स ने रीट्वीट करते हुए अपने रिएक्शन दिए। यहां देखिए कुछ ऐसे ही रिएक्शन-

लाख बुराईयां रही होंगी लालू यादव में .. परंतु संस्कारों में वो उत्तीर्ण हुए ?धन्य है ये परिवार जिसमे रोहिणी जैसी बेटी है ?

बिहार के संस्कार झलक रहे हैं बहुत कम राज्यों में बेटी का इतना प्रेम झलक पाता है। दहेज बचाने के कारण पहले रिश्ते को ही हां कर देना बाबू जी पर बोझ न पड़े अतः बीच से ही अपने खर्च में कटौती करते जाना एडजस्ट करते जाना
लोग बिहार को पिछड़ा कहते हैं सही मायने में वो आगे है सबसे।

एक यूजर ने रीट्वीट करते हुए लिखा-

प्रेम तो सब करते हैं पर इस त्याग के लिए आपको नमन हैं।

वहीं किडनी ट्रांसप्लांट के बाद खुद रोहिणी ने एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “मां- पिता मेरे लिए भगवान हैं। मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं। आप सबों के शुभकामनाओं ने मुझे और मजबूत बनाया है। मैं आप सबके प्रति दिल से आभार प्रकट करती हूं। आप सब का विशेष प्यार और सम्मान मिल रहा है। मैं भावुक हो गयी हूं। आप सबको दिल से आभार कहना चाहती हूं।”