पहले ‘जमाती’ अब ‘बराती’, बिहार में शब-ए-बारात पर उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला किया

भागलपुर मुख्यालय से बड़ी संख्या में देर रात पुलिस बल बुलाया लिया गया और रात भर यहां पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। ये हालात तब बने जब इमारते शरिया और सभी प्रमुख मस्जिदों से शब ए बारात के दौरान घर मे ही नमाज और फातिहा पढ़ने की अपील की गई थी। भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र मोमिन टोला में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस पर पथराव किया।

Avatar Written by: April 10, 2020 10:40 am
tablighi jamaat nizamuddin markaz

नई दिल्ली। तबलीगी जमात के जमातियों के बाद अब शब-ए-बारात में शामिल लोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं। बिहार के भागलपुर में ऐसी ही वारदात सामने आई है। यहां शब-ए-बारात के मौके पर सामूहिक फातिहा पढ़ रहे लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस इन्हें समझाने गयी थी। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार के भागलपुर के हबीबपुर कब्रिस्तान में शब-ए-बारात के दौरान सामूहिक फातिहा पढ़ा जा रहा है। पुलिस उन्हें समझाने पहुची तो लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। यहां तक गोलीबारी की भी बात सामने आई। हालांकि गोलीबारी में कोई घायल नही हुआ लेकिन पत्थरबाजी में कुछ पुलिसवालों को चोटें आईं।

pakistan tabligi jamat

भागलपुर मुख्यालय से बड़ी संख्या में देर रात पुलिस बल बुलाया लिया गया और रात भर यहां पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। ये हालात तब बने जब इमारते शरिया और सभी प्रमुख मस्जिदों से शब ए बारात के दौरान घर मे ही नमाज और फातिहा पढ़ने की अपील की गई थी। भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र मोमिन टोला में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस पर पथराव किया।

bhagalpur lockdown

मोमिन टोला के लोग काफी संख्या में कब्रिस्तान एवं मजार पर फतिहा पढ़ने जा रहे थे। उसी दौरान हबीबपुर पुलिस ने लोगों को समझाया कि आप लोग घर में इबादत करें। पर मोमिन टोला के कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। मौके पर कई थाना की पुलिस, शांति समिति और मुहर्रम समिति के सदस्यों ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और मामला शांत कराया।

Tablighi jamat

पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि उपद्रवियों ने पुलिस पर हवाई फायरिंग भी किया है। पुलिस ने बताया कि घटना और फायरिंग को लेकर जांच की जा रही है और चिन्हित कर कार्यवाई की जाएगी।