Bhagat Singh : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती आज, पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने ऐसे किया याद

Bhagat Singh : भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब के लायलपुर में हुआ था। जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब में है। भगत सिंह ऐसे क्रांतिकारियों में से एक रहे, जिन्होंने कम उम्र में ही अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान न्योछावर कर दी।

Avatar Written by: September 28, 2020 9:02 am
Modi bhagat singh

नई दिल्ली। देश की आजादी में अपना खून बहाकर क्रांति की एक नई मशाल जलाने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आज जयंती हैं। बता दें कि उनके अमूल्य बलिदान को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो ट्वीट के जरिए उन्हें याद किया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट के कैप्शन में लिखा है कि, “मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वीरता और पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी।” वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भगत सिंह को याद करते हुए ट्वीट में लिखा कि, अपने परिवर्तनकारी विचारों व अद्वितीय त्याग से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले और देश के युवाओं में स्वाधीनता के संकल्प को जागृत करने वाले शहीद भगत सिंह जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। भगत सिंह जी युगों-युगों तक हम सभी देशवासियों के प्रेरणा के अक्षुण स्त्रोत रहेंगे।

अमित शाह का ट्वीट

Amit Shah Bhagat singh

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि, अमर क्रांतिकारी, सरदार भगत सिंह की जयंती पर मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूँ। भारत माता के पैरों में पड़ी बेड़ियों को काटने के लिए उन्होंने अपनी जवानी और ज़िंदगानी दोनों देश के नाम कर दी।इस देश की आने वाली पीढ़ियाँ उनके साहस, त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखेंगी।

Rajnath Singh Bhagat singhभारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा कि, “अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी छोटी उम्र में आवाज उठाने और उन्हें नाकों तले चने चबवा देने वाले महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। भगत सिंह जी के अदम्य साहस एवं शौर्य की कहानियां आज भी युवाओं में देशप्रेम की अलख जगा देती है।”

कांग्रेस ने लिखा कि..

आपको बता दें कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब के लायलपुर में हुआ था। जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब में है। भगत सिंह ऐसे क्रांतिकारियों में से एक रहे, जिन्होंने कम उम्र में ही अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान न्योछावर कर दी।