newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में प्रवेश से पहले राहुल गांधी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इंदौर में मिठाई की दुकान पर मिला धमकी भरा लेटर

Bharat Jodo Yatra : जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस बारीकी से खंगाल रही है। बता दें कि 24 नवंबर के आसपास राहुल गांधी इंदौर के खालसा स्टेडियम में रात्रि विश्राम करेंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना शरारती तत्व की कारस्तानी हो सकती है।

नई दिल्ली। राहुल गांधी कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ मिलकर इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। बीते महीनों में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश के कई राज्यों में भृमण किया है जहां पर उन्हें भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। अब मध्यप्रदेश में इस यात्रा के प्रवेश से पहले राहुल गांधी को इंदौर पहुंचने पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर धमकी भरा पत्र मिला है। जूनी इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच पत्र छोड़ने वाले की तलाश में जुट गई है।

Bharat Jodo Yatraराहुल गांधी पर हमले की इस खबर के बीच सूत्रों की मानें तो जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस बारीकी से खंगाल रही है। बता दें कि 24 नवंबर के आसपास राहुल गांधी इंदौर के खालसा स्टेडियम में रात्रि विश्राम करेंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना शरारती तत्व की कारस्तानी हो सकती है। इस पूरे मामले की पुलिस लगातार मामले की छानबीन में जुट गई है।

Bharat Jodo Congress20 नवंबर को मध्य प्रदेश में पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा

आपको बता दें कि भारी लाव लश्कर के साथ देश में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक राहुल गांधी द्वारा पैदल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल चलने के लिए कांग्रेस नेता अपने आप को तैयार कर रहे हैं। वहीं, इंदौर के सांवेर विधानसभा की कांग्रेस नेता रीना बोरासी भी पैदल मार्च निकाल कर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में जुट गई हैं।

Rahul Gandhiकांग्रेस नेता और शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। सभी वर्ग के लोग भारत जोड़ो यात्रा से सीधे जुड़ रहे हैं। मालवा अंचल में यात्रा पूरे शबाब पर रहेगी. हजारों की संख्या में युवा भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की आमसभा में भी लाखों लोगों के जुटने की संभावना है। शहर के प्रमुख होटल बुक कर लिए गए हैं। वहीं राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।