newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Jodo Yatra: आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- हिंदुस्तान का बंटवारा करने वाले…

कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा का सियासी फायदा वो नहीं देख रही, वो देश में प्रेम और भाईचारा फैलाने के लिए इस कार्यक्रम को कर रही है। पार्टी का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए वो एकता की ताकत और सपनों का भारत बनाने के साथ देशवासियों को कदम से कदम मिलाने के लिए प्रेरणा देना चाहती है। हालांकि, कांग्रेस की इन दलीलों को सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने नकार दिया है।

नई दिल्ली। अपने मिशन 2024 को सामने रखकर कांग्रेस आज से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के हाथ में पार्टी के इस बड़े कार्यक्रम का दारोमदार है। पूर्व पीएम राजीव गांधी की याद में श्रीपेरंबुदूर में प्रार्थना सभा के साथ कांग्रेस अपनी इस यात्रा को शुरू कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा का सियासी फायदा वो नहीं देख रही, वो देश में प्रेम और भाईचारा फैलाने के लिए इस कार्यक्रम को कर रही है। पार्टी का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए वो एकता की ताकत और सपनों का भारत बनाने के साथ देशवासियों को कदम से कदम मिलाने के लिए प्रेरणा देना चाहती है। हालांकि, कांग्रेस की इन दलीलों को सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने नकार दिया है। यूजर्स ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तमाम तंज कसे हैं। पहले जान लेते हैं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में।

श्रीपेरंबुदूर में राजीव गांधी की याद में प्रार्थना सभा के बाद राहुल गांधी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, कामराज मेमोरियल और तिरुवल्लुवर की प्रतिमा जाएंगे। सबसे पहले वो दोपहर 3.05 बजे तिरुवल्लुवर स्मारक जाएंगे। इसके बाद 3.25 मिनट पर विवेकानंद रॉक मेमोरियल और 3.50 मिनट पर कामराज स्मारक जाएंगे। इसके बाद 4.10 मिनट पर महात्मा गांधी मंडपम में कांग्रेस ने कार्यक्रम रखा है। इसके बाद ही कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। इस कार्यक्रम के दौरान हर रोज कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता 25 किलोमीटर पैदल चलेंगे। कुल 150 दिन में कन्याकुमारी से श्रीनगर का 3500 किलोमीटर का सफर किया जाएगा। कई जगह कांग्रेस इस दौरान जनसभाएं भी करेगी।

rahul gandhi

कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम तय होने से खुश और उम्मीद से भरे दिख रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स इस कार्यक्रम को सियासी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बताकर पार्टी को घेर भी रहे हैं। ऐसे यूजर्स ने किस तरह अपनी प्रतिक्रिया दी है, ये आप नीचे देख सकते हैं…