चुनाव आयोग ने लगाया बैन तो प्रज्ञा ठाकुर ने अपनाया ‘योगी फॉर्मूला’
बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बयान देने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग ने 2 मई से 72 घंटे के लिए प्रचार करने पर रोक लगा दिया है जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने योगी फॉर्मूला अपनाकर चुनाव आयोग की सख्ती का तोड़ निकाल लिया है।
भोपाल। भाजपा ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जब से अपना प्रत्याशी बनाया है तब से वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अपने बयानों को लेकर प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव आयोग की सख्ती भी झेलनी पड़ी है। इस सख्ती में प्रज्ञा ठाकुर पर 72 घंटे का बैन लगाया गया है।
बता दें कि बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बयान देने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग ने 2 मई से 72 घंटे के लिए प्रचार करने पर रोक लगा दिया है जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने योगी फॉर्मूला अपनाकर चुनाव आयोग की सख्ती का तोड़ निकाल लिया है।
गौरतलब है कि जब योगी पर चुनाव आयोग ने 72 घंटे का बैन लगाया था तो उन्होंने इस दौरान मंदिरों का दौरा करना शुरू कर दिया था, जिसमें वो प्रचार तो नहीं कर रहे थे लेकिन वो प्रचार से कम भी नहीं था। इसी फॉर्मूले को अपनाते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने भी बैन को देखते हुए भोपाल के एक दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंच गईं।
मंदिर में पहुंचकर प्रज्ञा ठाकुर ने पूजा की और साथ-साथ भजन भी गाए। यहां साध्वी लोगों के बीच बैठीं और झाल बजाकर भजन वंदन किया। मंदिर में पूजा के दौरान साध्वी ने 5 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।
चुनाव आयोग का यह बैन गुरुवार सुबह से शनिवार तक चलेगा, जिसमें वह किसी राजनीतिक कार्यक्रम, रैली, रोड शो में हिस्सा नहीं ले सकती हैं।
क्या था साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बयान
उन्होंने कहा था कि ढांचा गिराने का अफसोस क्यों होगा, उस पर तो हम गर्व करते हैं। राम के मंदिर पर अपशिष्ट पदार्थ थे, उन्हें हमने हटा दिया। इससे हमारे देश का स्वाभिमान जागा है और हम भव्य राम मंदिर मनाएंगे’। उन्होंने खुद ये दावा किया है कि वो बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने में शामिल थीं।