newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BrahMos Missile: ब्रह्मोस मिसफायर मामले में बड़ा एक्शन, पाकिस्तान जा गिरी थी मिसाइल, एयरफोर्स के तीन अफसर हुए बर्खास्त

BrahMos Missile: 9 मार्च 2022 को तकनीकी खामियों की वजह से ये मिसायल हरियाणा के सिरसा से छोड़ी गई थी। इसके बाद सूरतगढ़ के रास्ते से पाकिस्तान की सीमा में करीब शाम के 06.43 बजे जाकर गिरी।

नई दिल्ली। इस साल बीते मार्च महीने में पाकिस्तान में गलती से ब्रह्मोस  मिसाइल फायर हो गई थी, उस वक्त ये एक बड़ा विवाद बन गया था। इस गलती के लिए अब हिंदुस्तान ने कार्यवाही करते हुए एयरफोर्स के तीन अफसरों को बर्खास्त कर दिया है। इस साल के 9 मार्च को भारतीय सुपरसोनिक मिसायल जो कि बिना हथियारों से लैस थी, वो पाकिस्तान के लाहौर से करीब 275 किमी पर जाकर गिरी थी। एयरफोर्स की इस गलती की वजह से कोल्ड स्टोरेज को नुकसान भी पहुंचा था। इसके बाद एक शख्स की जान चली गई थी। उस वक्त भारत सरकार ने इस हादसे के लिए खेद भी व्यक्त किया था और इस पर जांच करने की बाद को भी स्वीकार किया था।

bramos 1

9 मार्च 2022 को तकनीकी खामियों की वजह से ये मिसायल हरियाणा के सिरसा से छोड़ी गई थी। इसके बाद सूरतगढ़ के रास्ते से पाकिस्तान की सीमा में करीब शाम के 06.43 बजे जाकर गिरी। इस घटना के बाद वाइस एयर मार्शल आरके सिन्हा की तरफ से इसकी जांच की गई। जांच के बाद माना गया कि घटना के लिए एक से अधिक अफसर जिम्मेदार हैं। इन सब के बाद अब उसी मामले की जांच होने पर वायुसेना ने अपने तीन अफसरों को बर्खास्त कर दिया है। इसके पीछे की वजह जो बताई जा रही है वो ये है कि इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में दोबारा ना हो सके।

rajnath sing on sadan

दूसरी तरफ इस मामले के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सदन में एक बयान दिया था। उन्होंने उस वक्त इस घटना को दुखद बताया था। इसके अलावा राजनाथ सिंह कहा था कि हमारी मिसाइल सिस्टम अत्यंत सुरक्षित और भरोसेमंद है। ये घटना इंस्ट्रक्शन के दौरान अनजाने में हुई। सरकार ने इसको काफी गंभीरता से लिया है।