newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jaiveer Shergill Joins BJP: कांग्रेस को तगड़ा झटका, इन पूर्व कांग्रेस नेताओं को BJP ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Jaiveer Shergill Joins BJP: भाजपा ने कांग्रेस के कई नेताओं नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ का नाम शामिल है भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य भी बना दिया है। खास बात ये तीनों ही नेता लंबे वक्त से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े रहे। 

नई दिल्ली। एक तरफ जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकल रहे है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशवासियों को अपने पक्ष में रिझाने की कोशिश कर रहे है। लेकिन उससे पहले उनकी ये कोशिश विफल होती दिखाई दे रही है। राजस्थान कांग्रेस में लगातार अशोक गहलोत और सचिन पायलट में घमासान की खबरें सामने आती रहती है। भारत जोड़ो यात्रा के दरमियान ही पार्टी के कई दिग्गज नेता साथ कांग्रेस का साथ छोड़ चुके है। इसी क्रम में पंजाब से कांग्रेस पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इसके भारतीय जनता पार्टी बड़ा दांव खेलते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी भी दे दी।

Jaiveer Shergill

भाजपा ने जयवीर शेरगिल का राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बना दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस को अलविदा कहने वाले शहजाद पूनावाला को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया दिया था। पूनावाला के बाद जयवीर शेरगिल दूसरे कांग्रेसी नेता है जिन्हें भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया हो। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों पहले कांग्रेस का साथ जयवीर छोड़ते हुए पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

भाजपा ने कांग्रेस के कई नेताओं नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ का नाम शामिल है भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य भी बना दिया है। खास बात ये तीनों ही नेता लंबे वक्त से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े रहे। लेकिन इन तीनों ही नेताओं ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी का साथ छोड़ दिया था। अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और जयवीर शेरगिल ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष को लेटर पार्टी से इस्तीफा देते बेहद ही गंभीर आरोप लगाए थे।

BJP List

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था और फिर अपनी लोक कांग्रेस पार्टी बनाई थी। उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव में कैप्टन की पार्टी कोई खास जादू नहीं दिखा पाई।

amrinder singh

इसके अलावा स्वतंत्र देव सिंह को भी पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य में जगह दी गई है। इसके अलावा मदन कौशिक, विष्णुदेव साय, एस राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरजंन कालिया, अमनजीत सिंह कौर रामूवालिया को भाजपा ने विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति का मेंबर बनाया गया है।