newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BJP President Election: BJP को लेकर आई बड़ी खबर, क्या नड्डा नहीं रहेंगे पार्टी के अध्यक्ष या फिर बढ़ेगा एक्सटेंशन

New President of BJP: सूत्रों के अनुसार, भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव नहीं होगा। वर्तमान में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। उनका कार्यकाल साल 2024 चुनाव तक बढ़ाया जाएगा। आपको बता दें कि साल 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होने है।  

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा के अध्यक्ष पद को लेकर ये अहम जानकारी सामने आई है। वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा का कार्यकाल अगले साल जनवरी 2023 में खत्म होने जा रहा हैं। उन्होंने पार्टी की कमान साल 2020 में संभाली थी। तत्कालीन भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा को पार्टी की कमान सौंपी गई थी। 2019 लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने कुछ महीने बाद ही नड्डा को 3 साल के लिए सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। लेकिन अब उनका कार्यकाल साल 2023 में समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ेगा।

इसी को लेकर अब अहम जानकारी सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव नहीं होगा। वर्तमान में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता हैं। उनका कार्यकाल साल 2024 चुनाव तक बढ़ाया जाएगा। आपको बता दें कि साल 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में पार्टी ने नड्डा पर विश्वास जताते हुए उनके कार्यकाल को एक्सटेंशन करने का निर्णय लिया हैं। इसके साथ ही पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी उनके कंधे पर छोड़ी है।

बता दें कि इसी साल के आखिर में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके अलावा साल 2023 में राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इन चुनावों में पार्टी के दिग्गज नेता बिजी रहेंगे। जिसके चलते पार्टी में संगठन चुनाव करना मुश्किल होगा। ज्ञात हो कि इससे पहले तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकाल खत्म होने से पहले साल 2019 लोकसभा चुनाव के लिए बढ़ाया गया था।