बिहार: पूर्णिया के आईजी विनोद कुमार का कोरोना के कारण निधन, पटना के AIIMS में ली आखिरी सांस

Bihar Corona: कोरोना वायरस(Corona Virus) के कारण बिहार में अभी तक पुलिस विभाग में इतने बड़े अधिकारी की मौत नहीं हुई थी। बिहार पुलिस सर्विस से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद कुमार(IG Vinod Kumar) को 2011 में IPS बना दिया गया था।

Avatar Written by: October 18, 2020 12:54 pm
ig vinod Kumar

नई दिल्ली। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूर्णिया के आईजी विनोद कुमार का निधन हो गया। उन्होंने पटना के AIIMS में रविवार सुबह आखिरी सांस ली। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें तीन दिन पहले पटना के AIIMS में भर्ती कराया गया था। लेकिन, उन्हें संक्रमण से आराम नहीं मिला और रविवार सुबह उनका निधन हो गया। वे डाइबिटीज से भी पीड़ित थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। रात 11 बजे उनकी मौत हो गई। कोरोना वायरस के कारण बिहार में अभी तक पुलिस विभाग में इतने बड़े अधिकारी की मौत नहीं हुई थी। बिहार पुलिस सर्विस से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद कुमार को 2011 में IPS बना दिया गया था। बता दें कि बिहार में चल रहे चुनावी प्रचार के बीच कोरोना के बढ़ रहे मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।

Vinod Kumar

चुनाव की हलचल के बीच बढ़ता कोरोना संक्रमण का मामला स्वास्थ्य विभाग के लिए भी चिंता की बात है। संक्रमण बढ़ने की रफ्तार पटना में सबसे अधिक है जो शुभ संकेत नहीं है। बिहार में पिछले 24 घंटे में 120713 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 1173 नए संक्रमित मिले। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 203060 हो गई है। लेकिन, इसमें से 191515 स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 10554 ही रह गई है। एक सप्ताह पहले सैंपल जांच की संख्या कभी एक लाख तो कभी 98 हजार पर आ गई थी।