गैंगस्टर विकास दुबे ने की थी जिन लोगों की हत्या उनकी पत्नियों से रिचा दुबे ने कही ये बात

रिचा ने कहा कि, बिकरू शूटआउट में विकास ने जो किया वो दंडनीय अपराध था। उन्होंने टीवी पर न्यूज देखकर कहा था कि अब वो एक छत के नीचे नहीं रहेंगे। यह कृत्य भयानक था।

Avatar Written by: July 24, 2020 9:05 am
Richa dube

नई दिल्ली। बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में तो मारा गया लेकिन अब उसके कर्मों की सजा उसके परिवार वालों को सहना पड़ रहा है। विकास के कुकर्मों को लेकर दुखी उसकी पत्नी रिचा दुबे ने कहा है कि, वो विकास दुबे के कृत्यों को ज्यादा नहीं जानती थीं, उन्हें मीडिया से जो खबरें मिलती थीं, उससे ज्यादा जानकारी नहीं थी।

Richa Dubey & Vikas

वहीं विकास दुबे ने जिन लोगों की हत्या की थी, उनके परिजनों व उनकी पत्नियों से रिचा दुबे ने कहा कि, “वो माफी मांगना चाहती हैं, उन विधवाओं से, जो इस कृत्य का शिकार बने पुलिसवालों की पत्नियां हैं। रिचा बोली कि इस कृत्य से उनका कोई लेना-देना नहीं था। पुलिस हमारी रक्षक होती है, नहीं होना चाहिए था ऐसा। रिचा ने साफ कहा कि अगर विकास ऐसा करने के बाद उनके सामने होते तो वो उसे गोली मारने की क्षमता रखती।

आपको बता दें कि आजतक चैनल से बात करते हुए रिचा दुबे ने कहा कि,  उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। जो फैसला कोर्ट देगी स्वीकार करेंगे। ऋचा दुबे ने कहा कि पुलिस ने कोई गलत कृत्य नहीं किया, पुलिस ने ठीक किया। जो उन्होंने किया उसकी सजा मिल गई। बिकरू कांड को लेकर भी रिचा ने विकास को गलत ठहराया।

Kanpur Case Vikas dube

रिचा ने कहा कि, बिकरू शूटआउट में विकास ने जो किया वो दंडनीय अपराध था। उन्होंने टीवी पर न्यूज देखकर कहा था कि अब वो एक छत के नीचे नहीं रहेंगे। यह कृत्य भयानक था। 200 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ था। ऋचा कहती हैं कि उस रात जब विकास को पांच घंटे पहले ही ख़बर मिल चुकी थी कि पुलिस उसे पकड़ने आ रही है, तो वो दस मिनट के लिए वहां से हट सकते थे। बाद में अपनी बात कानून के सामने रखते। मगर वहां जो हुआ बहुत भयानक कृत्य था।