newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona Vaccination: 200 करोड़ टीकाकरण पर बिल गेट्स की बधाई, PM मोदी ने ट्वीट कर दिखा दी बदलते भारत की तस्वीर

Corona Vaccination: बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 200 करोड़ टीकाकरण के एक और मील का पत्थर पार करने के लिए पीएम मोदी को बधाई। हम कोविड19 के प्रभाव को कम करने के लिए भारतीय वैक्सीन निर्माताओं और भारत सरकार के साथ हमारी निरंतर साझेदारी के लिए आभारी हैं।

नई दिल्ली। हाल ही में कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में भारत ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया था। केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर कोविड वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। इसी का नतीजा है कि भारत ने 17 जुलाई को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 200 करोड़ वैक्सीनेशन को पार कर इतिहास रच दिया। जिसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी थी। खास बात ये है कि भारत 2 अरब से ज्यादा लोगों को वैक्सीन देने वाला दूसरा देश बना है। सिर्फ चीन ही एकमात्र कंट्री है जहां भारत से ज्यादा कोविड वैक्सीन की डोज लगाई गई है। आपको बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी 2021 से की गई थी और 18 महीने बाद भारत ने 2 अरब से वैक्सीन लगाए जाने का आंकड़ा छुआ।

वहीं कोरोना के खिलाफ जंग में देश के इतिहास रचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनियाभर की दिग्गज हस्तियों ने इंडिया की पीठ थपथपाई है और जमकर तारीफ कही है। इसी क्रम में कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) ने भारत सरकार की तारीफ की है।

Corona Vaccination

बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 200 करोड़ टीकाकरण के एक और मील का पत्थर पार करने के लिए पीएम मोदी को बधाई। हम कोविड19 के प्रभाव को कम करने के लिए भारतीय वैक्सीन निर्माताओं और भारत सरकार के साथ हमारी निरंतर साझेदारी के लिए आभारी हैं।

बिल गेट्स का बधाई संदेश कई मायनों में अहम रखता है। उनका ये ट्वीट बताता है कि अब पश्चिमी देशों का भारत के ऊपर का विश्वास बढ़ा है। भारत ने आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देते हुए खुद वैक्सीन बनाई और पूरी दुनिया को ये बता दिया कि अब ये इंडिया वो नहीं रहा जो उम्मीदों की आस में पश्चिमी देशों पर निर्भर रहे। उधर पीएम मोदी ने उनके ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, भारत का टीकाकरण अभियान गति और पैमाने के लिहाज से बड़ा है। यह वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और नर्सों समेत कई लोगों के सामूहिक प्रयासों के द्वारा संचालित हुआ है। साथ ही, भारत के लोगों ने समय पर वैक्सीने लेकर विज्ञान के प्रति उल्लेखनीय विश्वास दिखाया है।

वहीं, भारत के लिए 200 करोड़ के वैक्सीनेशन के पड़ाव को पार करना आसान काम नहीं था। देश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर चुनौतीभर रहा। कोरोना वैक्सीनेशन को देश में जमकर सियासत भी हुई। कई नेताओं ने वैक्सीन को लेकर भ्रतियां भी फैलाई। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में भ्रम में डाला गया। हालांकि लोगों ने इन अफवाहों को दरकिनार करते हुए विज्ञान पर विश्वास जताया और जनता ने 200 करोड़ के आंकड़े को पारकर उन सबकी बोलती बंद कर दी। जिसका नतीजा है कि आज इंडिया में कोविड अंतिम सांस ले रहा है।