newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

त्रिपुरा में दूसरे मरीज की रिपोर्ट आई नेगेटिव, राज्य के कोरोना मुक्त बने रहने पर मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने ऐसे जताई खुशी

त्रिपुरा में कोरोना पॉजिटिव दूसरे मरीज की भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसपर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री बिपल्ब देब ने ट्वीट किया।

त्रिपुरा। भारत में लगातार कोरोनावायरस का प्रसार खतरनाक होता जा रहा है। लेकिन अन्य देशों की तुलना में भारत काफी हद तक इस महामारी पर काबू पाए हुए है। भारत के अधिकतर राज्यों में धीरे-धीरे कोरोना का असर कम होता जा रहा है। लॉकडाउन के परिणाम साफ नजर आ रहे हैं।

corona

वहीं कोरोना से मजबूती से निपटने वाले राज्यों में भाजपा शासित त्रिपुरा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपल्ब कुमार देब इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में लगातार अपने प्रदेश की जनता के साथ परिवार के मुखिया की तरह खड़े हैं।

biplab kumar deb

उन्होंने इस मुश्किल की घड़ी में भी बखूबी अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। जिसके चलते अब त्रिपुरा कोरोना मुक्त हो गया है। त्रिपुरा में कोरोना पॉजिटिव दूसरे मरीज की भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसपर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री बिपल्ब देब ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में कहा-

त्रिपुरा के दूसरे कोरोना मरीज को लगातार किए गए परीक्षणों के बाद नेगेटिव पाया गया है। इस तरह से हमारा राज्य कोरोना मुक्त हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि सामाजिक दूरी बनाए रखें और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें।
घर पर रहें सुरक्षित रहें।