newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अब भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने को तैयार त्रिपुरा सरकार, जारी किया ये व्हाट्सएप्प नंबर

त्रिपुरा ने हाल ही में कोरोना पर जीत हासिल की है। अब त्रिपुरा सरकार ने भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने का फैसला किया है।

गुवाहाटी। भाजपा शासित त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब अपने राज्य की भलाई के लिए लगातार नई नई योजनाओं पर काम करते रहते हैं। इसी के चलते त्रिपुरा ने हाल ही में कोरोना पर जीत हासिल की है। अब त्रिपुरा सरकार ने भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने का फैसला किया है। इसके तहत मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने वादे के मुताबिक “24 घंटे के भीतर” भ्रष्टाचार के बारे में शिकायतें दर्ज करने और फिर कार्रवाई करने के लिए लोगों के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम बिप्लब कुमार देब ने ट्वीट किया, “हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। शासन में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए, हम एक व्हाट्सएप नंबर: 8794534501 शुरू कर रहे हैं, जहां आप किसी भी भ्रष्टाचार के बारे में सबूत के साथ शिकायत कर सकते हैं और हम 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करेंगे। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। ”

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय मिश्रा ने बताया, “हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से संबंधित खरीद से संबंधित कुछ शिकायतें थीं और सरकार ने कम से कम समय में आवश्यक कार्रवाई भी की है।”

biplab kumar deb

जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे मुख्यमंत्री ने प्रशासन को स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं होगा। सत्ता में आने के बाद भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य के सार्वजनिक वितरण प्रणाली को फर्जी राशन कार्ड धारकों से मुक्त कर दिया जो कि लाखों फर्जी कार्ड के लिए जिम्मेदार थी। उन्होंने कहा कि राज्य में हम बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की जांच करने में कामयाब रहे हैं। “हम चाहते हैं कि लोग सबूतों के सहारे शिकायत करें और फिर हम सभी भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेंगे।”