newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: केक काटकर चोर का मनाया गया जन्मदिन, लोगों ने ‘हैप्पी बर्थडे चोर’ गाकर किया विश, देखें वीडियो

Viral Video: वीडियो में एक शख्स बर्थडे ब्वॉय का परिचय देते हुए बताता है कि आज हमारे मोहल्ले में एक चोर पकड़ा गया है और इसने हमें बताया कि आज इसका बर्थडे है। इसलिए आज हम इसका बर्थडे मना रहे हैं।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ऐसी जगह है, जहां कोई भी खबर या वीडियो वो बहुत तेजी से वायरल हो जाता है। आजकल एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि ‘इतना प्यार बचपन में मिला होता तो शायद चोर नहीं बनता।’ इस वीडियो में एक लड़के का जन्मदिन मनाया जा रहा है। एक लड़का केक काटता हुआ दिख रहा है। केक पर चोर लिखा हुआ है। वीडियो में एक शख्स बर्थडे ब्वॉय का परिचय देते हुए बताता है कि ”आज हमारे मोहल्ले में एक चोर पकड़ा गया है और इसने हमें बताया कि आज इसका बर्थडे है। इसलिए आज हम इसका बर्थडे मना रहे हैं।” लोगों ने केक की टेबल के डेकोरेशन के लिए चार चाबियां (Keys) और एक प्लास का इस्तेमाल किया। केक काटते समय वहां मौजूद लोगों ने हैप्पी बर्थडे चोर सॉन्ग भी गाया। सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो यूजर्स को काफी एंटरटेन कर रहा है।

इस वीडियो को अब तक 40 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा, इस वीडियो पर 3 लाख से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। इस वीडियो का मजा लेते हुए लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

यहां देखें रिएक्शन