newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lucknow: सपा MLC अमित यादव के फ्लैट पर हुई बर्थडे पार्टी, पिस्टल छीनने के दौरान चली गोली, 1 युवक की हत्या

Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में (Lucknow) सपा एमएलसी अमित यादव (Amit Yadav) के फ्लैट पर गोली चलने से एक व्यक्ति की हत्या हो गई है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में (Lucknow) सपा एमएलसी अमित यादव (Amit Yadav) के फ्लैट पर गोली चलने से एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। अमित यादव के फ्लैट पर एक लड़के का जन्मदिन मनाया जा रहा था इसी दौरान गोली चल गई और एक युवक की मौत हो गई। लखनऊ के डीसीपी सेंट्रल ने ये जानकारी दी।

lko case2

DCP सेंट्रल ने बताया, “पांच लड़के विनय नाम के एक लड़के का जन्मदिन मना रहे थे। तभी पिस्टल से एक व्यक्ति राकेश को गोली लग गई। चारों अभियुक्त गिरफ्तार, असलहा बरामद। शव का पोस्ट मार्टम करवाया जा रहा है।”

हजरतगंज के लाप्लास अपार्टमेंट के फ्लैट में शुक्रवार देर रात ये घटना हुई। लाप्लास फ्लैट में बर्थडे पार्टी की दौरान फ्लैट में 5 लोग मौजूद थे। सभी शराब के नशे में थे। जिसमें से एक पास अवैध असलहा था, जो लोडेड था। इसी बीच पार्टी के दौरान गोली चल गई, जिसमें राकेश को गोली लग गई। इसके बाद बाकि के चारों युवक घायल राकेश को आनन-फानन ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया गया है और आगे की पुछताछ जारी है।

lko case4

इसके बाद पूलिस की सूचना पर राकेश के परिवार के लोग भी मौके पर आ गए हैं। उनसे पूछताछ में पता चला कि राकेश मूल रूप से बाराबंकी के रहने वाले हैं। लखनऊ में वो एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।