newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कर्नाटक : राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए कर्नाटक से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने इरन्ना कड़ाडी और अशोक गस्ती को अपना उम्मीदवार बनाया है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए कर्नाटक से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने इरन्ना कड़ाडी और अशोक गस्ती को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बता दें 19 जून को कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने एक बार फिर से राजनीति में वापसी करने का मन बना लिया है।

उन्होंने कर्नाटक में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए मंगलवार को पर्चा दाखिल करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने यह निर्णय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेताओं के अनुरोध के बाद लिया है।