newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: प्रियंका गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, केंद्रीय मंत्री नकवी और पात्रा ने ऐसे दिया करारा जवाब

Coronavirus: प्रियंका गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि, कोरोना का इलाज हो सकता है, कांग्रेस का इलाज नहीं है। उनका रचनात्मक सुझाव आया था कि हाहाकार मचा हुआ है, लोगों की चिंता नहीं है, एक साल में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया। क्या ये सारी चीजें आकाश से टपक कर आई हैं?

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना महामारी की वजह से तांडव मचा हुआ है। एक दिन में कोरोना के नए मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में तीन लाख के करीब नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में कोरोनावायरस की चपेट में आने से 2 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं देश मे कोरोना के बढ़ते मामलों पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। लेकिन इस बीच सरकार के इंतजामों पर निशाना साधने वाली प्रियंका गांधी पर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार किया है।

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि, कोरोना का इलाज हो सकता है, कांग्रेस का इलाज नहीं है। उनका रचनात्मक सुझाव आया था कि हाहाकार मचा हुआ है, लोगों की चिंता नहीं है, एक साल में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया। क्या ये सारी चीजें आकाश से टपक कर आई हैं? उन्होंने कहा कि, इस पार्टी का इतना गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कभी नहीं देखा। इनकी पार्टी में बहुत नेता रहे हैं लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। हम भी विपक्ष में रहे हैं, लेकिन कभी ऐसा व्यवहार नहीं किया। ये भ्रम के स्कोर में लगे हुए हैं।

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि, जब राजनीति नहीं होनी चाहिए तब कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर गांधी परिवार राजनीति कर रहा है। प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में जिस प्रकार से आलोचना की है, वह देश देख रहा है। देश उनको जवाब देगा। गांधी परिवार का घमंड इस आपदा के समय देश के सामने झलक रहा है।

संबित पात्रा ने आगे कहा कि, देश में घबराहट, अफरातफरी और फेक न्यूज फैलाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र ने जैसे असंवेदनशीलता दिखाई उसका नतीजा है कि आज लगभग 40-50% मामले एक ही राज्य से आ रहे हैं। प्रियंका जी, आज महाराष्ट्र की सरकार जो कर रही है उस पर आपके भाई एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।

Sambit Patra

भाजपा नेता ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में यह स्थिति इसलिए है क्योंकि वहां की सरकार ने इसे नियंत्रित नहीं किया।वहां के CM प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते हैं कि हम वैक्सीनेशन नहीं कराएंगे। क्या यह हकीकत नहीं कि पंजाब, छत्तीसगढ और राजस्थान की सरकार ने प्रेस रिलीज जारी की थी कि हम कोवैक्सीन नहीं लेंगे।