Gujarat: भरुच से भाजपा सांसद मनसुख वसावा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

BJP Bharuch MP Mansukh Vasava resigns from party: गुजरात (Gujarat) के भरूच (Bharuch) लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनसुख वसावा (MP Mansukh Vasava) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Avatar Written by: December 29, 2020 1:36 pm
MP Mansukh Vasava

नई दिल्ली। गुजरात (Gujarat) के भरूच (Bharuch) लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनसुख वसावा (MP Mansukh Vasava) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही जल्द ही संसद की सदस्यता से भी इस्तीफा देने की बात कही है।

मनसुख वसावा ने 28 दिसंबर को गुजरात के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल को चिट्ठी लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी। हालांकि उन्होंने किस कारण इस्तीफा दिया ये अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Mansukhbhai Letter

गौरतलब है कि भरूच से लोकसभा सांसद चुने गए मनसुख भाई वसावा इससे पहले भी कई बार गुजरात तथा खासकर आदिवासी इलाकों में खुलेआम देसी व अंग्रेजी शराब के बेचे जाने तथा भ्रष्टाचार को लेकर बेबाक बयानबाजी कर चुके हैं।