West Bengal: बंगाल हिंसा पर नड्डा ने ममता बनर्जी की लगाई क्लास, कहा-इतनी असहिष्णुता हमने आज तक…

West Bengal: मीडिया से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद जो घटनाएं देखने और सुनने को मिली हैं वो हमें हतप्रभ करती हैं, चिंता में डालती हैं। ऐसी घटनाएं भारत विभाजन के समय मैंने सुनी थी, लेकिन आजाद भारत में चुनाव नतीजों के बाद इतनी असहिष्णुता हमने आज तक नहीं देखी।

Avatar Written by: May 4, 2021 4:15 pm
mamata banerjee and JP Nadda

नई दिल्ली। भले ही पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं, लेकिन राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। ममता बनर्जी की सरकार बनते ही कार्यकर्ताओं ने आतंक मचाना शुरू कर दिया, कहीं भाजपा दफ्तरों को आग के हवाले कर दिया, तो कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में आग लगा दी। इतना ही नहीं कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या भी कर दी। इसी बीच मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे। नड्डा पश्चिम बंगाल में हिंसा का जायज़ा लेने के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा को लेकर उन्होंने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है।

JP Nadda Nalanda Rally

मीडिया से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद जो घटनाएं देखने और सुनने को मिली हैं वो हमें हतप्रभ करती हैं, चिंता में डालती हैं। ऐसी घटनाएं भारत विभाजन के समय मैंने सुनी थी, लेकिन आजाद भारत में चुनाव नतीजों के बाद इतनी असहिष्णुता हमने आज तक नहीं देखी।

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि, कार्यकर्ताओं पर जो प्रहार हो रहा है, उसको व्यक्तिगत रूप से देखने और उनके साथ इस विपत्ति काल में खड़े होकर प्रजातात्रिंक तरीके से लड़ने के लिए भाजपा कृतसंकल्प है। कार्यकर्ताओं की शहादत जाया नहीं जाएगी, हम उनकी विचारधारा की लड़ाई निर्णायक मोड़ तक पहुंचाएंगे।

Latest