newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mamata Vs BJP: पश्चिम बंगाल में जाने वाली है दीदी की सत्ता!, आखिर बीजेपी ने क्यों दिया ‘खेला होबे’ का नारा?

सुकांत मजूमदार की ये गर्जना ममता बनर्जी के लिए खासा दिक्कत पैदा कर सकती है। ममता की तृणमूल कांग्रेस ने खेला होबे के नारे के साथ साल 2021 में तीसरी बार सत्ता पर कब्जा जमाया था। ममता लगातार आरोप लगाती रही हैं कि बीजेपी उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।

बैरकपुर। साल 2021 में ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वक्त ‘खेला होबे’ का नारा दिया था। अब यही नारा पलटकर बीजेपी के राज्य प्रमुख सुकांत मजूमदार ने दिया है। बीते शुक्रवार को उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में एक जनसभा में सुकांत ने कहा कि आने वाले चुनावों में दोनों दलों (बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस) के बीच खेला होगा। उन्होंने ये भी कहा कि दोनों दलों की तरफ से खेल होगा और ये खतरनाक भी हो सकता है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि हम अहिंसा पर भरोसा करते हैं, लेकिन अगर सामने वाले ने दो-दो हाथ करने की कोशिश की, तो हम भी पीछे नहीं रहेंगे।

sukant majumdar bjp wb

मजूमदार ने मौजूद लोगों से ये भी कहा कि आपको भरोसा दिलाता हूं कि तृणमूल कांग्रेस की राज्य सरकार संपत्तियां बेच रही है। इस सरकार को कुछ साल में ही हटा दिया जाएगा। मजूमदार ने ये बात भी कही कि पश्चिम बंगाल में अगर साल 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हो जाएं, तो उनको अचरज नहीं होगा। सुकांत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के रहते कितना भी बड़ा शख्स क्यों न हो, अगर वो अवैध काम करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पुलिस बल की निष्पक्षता तय करने के लिए लोकसभा में मोदी सरकार एक बिल भी लाने जा रही है।

mamata banerjee

सुकांत मजूमदार की ये गर्जना ममता बनर्जी के लिए खासा दिक्कत पैदा कर सकती है। ममता की तृणमूल कांग्रेस ने खेला होबे के नारे के साथ साल 2021 में तीसरी बार सत्ता पर कब्जा जमाया था। ममता लगातार आरोप लगाती रही हैं कि बीजेपी उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। बीजेपी के नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने भी दावा किया था कि ममता की पार्टी के 20 से ज्यादा विधायक उनके संपर्क में हैं। बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल भी कुछ ऐसा ही दावा पहले कर चुकी हैं।