newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना AAP नेता को पड़ा महंगा, केजरीवाल और गौतम के खिलाफ शिकायत दर्ज

Delhi: आदेश गुप्ता ने कहा कि, कोई भी धर्म के अंदर कोई ऐसी बात नहीं है कि हिंदू धर्म या किसी अन्य धर्म के खिलाफ आप कोई बात कहे। देवी देवताओं को ना मानने या अप्रति सम्मान की बात कहे। ये कोई भी धर्म इस बात की इजाजत नहीं देता है और न ही संविधान देता है।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल और राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आदेश गुप्ता ने दोनों के खिलाफ हिंदू देवी-देवताओं का अपमानित करने का आरोप लगाया है। आदेश मीडिया से बात करते हुए बताया कि पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना में दिल्ली के समाज मंत्री कल्याण राजेंद्र गौतम के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इसके साथ ही मांग की है ऐसे मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। ये बड़ी साजिश है भारत के अंदर सामाजिक और धार्मिक आधार पर नफरत फैलाने का काम किया गया है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि, कोई भी धर्म के अंदर कोई ऐसी बात नहीं है कि हिंदू धर्म या किसी अन्य धर्म के खिलाफ आप कोई बात कहे। देवी देवताओं को ना मानने या अप्रति सम्मान की बात कहे। ये कोई भी धर्म इस बात की इजाजत नहीं देता है और न ही संविधान देता है। लेकिन जिस तरह सोची समझी साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल के इशारे पर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री ने जो बातें कही है वो ना कानून के दायरे से ठीक है और न ही सामाजिक रूप से ठीक है।

आगे उन्होंने कहा कि जब चुनाव आते है तो अरविंद केजरीवाल चुनावी हिंदू बनकर हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगते है राम मंदिर जाते है। गुजरात के चुनाव में जाते है तो जय श्री कृष्णा कहते है और दिल्ली में उन्हीं के मंत्री राम, कृष्णा को नहीं मानते।

बता दें कि सोशल मीडिया पर राजेंद्र पाल गौतम का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर रहे है। भाजपा के कई नेताओं ने उनका ये वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया था। इसमें वो शपथ लेते हुए दिख रहे है कि ब्रह्मा, विष्णु ,महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा और ना ही कभी उनकी पूजा करूंगा। मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा और नहीं कभी उनकी पूजा करूंगा।