Gujarat Opinion Poll: कांग्रेस-AAP को पछाड़कर BJP फिर खिलाएगी अपना ‘कमल’, सामने आए सर्वे से हुआ साफ

इंडिया टीवी मैटराइज के मुताबिक, कच्छ सौराष्ट में बीजेपी का ही जलवा बरकरार है। कच्छ सौराष्ट्र की कुल 54 सीटों में बीजेपी के खाते में 33 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस के खाते में 19 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के खाते में 2 सीटें और अन्य दल मात्र शून्य पर सिमटते हुए नजर आ रहे हैं।

सचिन कुमार Written by: November 28, 2022 8:49 pm

नई दिल्ली। गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जारी है। कांग्रेस, बीजेपी सहित आम आदमी पार्टी सभी एक्शन मोड में हैं। कोई पदयात्रा निकालने में मसरूफ है, तो कोई चुनावी रैली तो कोई चुनावी जनसभा। मकसद सभी का एक ही है कैसे भी करके सूबे की कमान अपने हाथों में ली जाए। आपको बता दें कि विगत 27 वर्षों से प्रदेश में बीजेपी का कब्जा बरकरार है। कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से महरूम है और आम आदमी पार्टी पहली बार दांव आजमाने जा रही है। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण के चुनाव एक दिसंबर और दूसरे चरण के पांच दिसंबर को होने हैं। इसके अलावा नतीजों की घोषणा आगामी आठ दिसंबर को होगी। तब साफ हो जाएगा कि सूबे में किसकी सरकार बनने जा रही है।

Gujarat Election: Fight In Surat Become Triangular Between Congress, Bjp And Aap - Gujarat Election: आप की एंट्री से सूरत में दिलचस्प हुई जंग, पाटीदारों के गढ़ में सेंध लगाने के लिए

गत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव को द्विपक्षीय मुकाबला बताया था, लेकिन मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए सूबे के सियासी परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए मुकाबले को त्रिकोणीय बताया जा रहा है। मतलब, कांग्रेस, आप और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। बहरहाल, जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है। यह तो फिलहाल आगामी 8 दिसंबर के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन, उससे पहले बड़ा चुनावी सर्वे सामने आया है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

दक्षिण गुजरात

इंडिया टीवी मैटराइज के सर्वे के मुताबिक, दक्षिण गुजरात की 35 सीटों का सर्वे किया गया है। जिसमें बीजेपी का दबदबा देखने को मिल रहा है। दक्षिण गुजरात से बीजेपी के खाते में 35 में से 26 सीटें जाती हुई दिख रही है। वहीं कांग्रेस के पक्ष में 6 तो आप के खाते में 2 सीटें जाती हुई नजर आ रही है।

कच्छ सौराष्ट्र में बीजेपी की स्थिति

इंडिया टीवी मैटराइज के मुताबिक, कच्छ सौराष्ट में बीजेपी का ही जलवा बरकरार है। कच्छ सौराष्ट्र की कुल 54 सीटों में बीजेपी के खाते में 33 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस के खाते में 19 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के खाते में 2 सीटें और अन्य दल मात्र शून्य पर सिमटते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अगर प्रदेश के अन्य भूभागों में विभिन्न दलों के प्रदर्शन की बात आगे करते हैं।

जानिए, उत्तर गुजरात का हाल

इसके अलावा अगर उत्तर गुजरात की स्थिति की बात करें, तो कुल 32 सीटों में से बीजेपी के खाते में 15 सीटें, कांग्रेस 17, आप और अन्य दल शून्य पर सिमटते हुए नजर आ रहे हैं। ध्यान रहे कि उत्तर गुजरात में इस बार विभिन्न दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन, इसके बावजूद माहौल बीजेपी के पक्ष में ही नजर आ रहा है। आइए, आगे प्रदेश के अन्य भागों में विभिन्न दलों के प्रदर्शन की बात करते हैं।

जानिए किसके साथ है दलित

वहीं, पिछले कुछ दिनों से गुजरात दलितों को लेकर राजनीति तेज हो चुकी है। ऐसी स्थिति में यह सवाला लाजिमी है कि आखिर इस बार दलितों का वोट किसके पक्ष में जाता है। बीजेपी , कांग्रेस या आप। यह सवाल खासा चर्चा में है। हालिया सर्वे के मुताबिक, प्रदेश के 57 फीसद दलित बीजेपी के पक्ष में हैं। 30 फीसद दलित कांग्रेस। 10 फीसद दलित आम आदमी पार्टी के पाले में हैं। जिससे एक बात साफ हो चुकी है कि इस बार दलितों का वोट बीजेपी के पक्ष में जाएगा।