newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

AAP वीडियो vs BJP वीडियो: केजरीवाल के ‘house arrest’ की ऐसे खुली कलई… नहीं थे ‘नज़रबंद’ (VIDEO)

Arvind Kejriwal Under House Arrest: दरअसल दिल्ली भाजपा ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सीएम हाउस से अपनी गाड़ी में सवार होकर बाहर जाते हुए दिखाई दें रहे हैं। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मुख्यमंत्री की आवाजाही को पुलिस द्वारा प्रतिबंधित या प्रभावित नहीं किया जा रहा।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की पोल एक बार फिर खुल गई है। एक तरफ जहां दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने बुधवार को एक बार फिर आरोप लगाया है कि सीएम केजरीवाल  की मूवमेंट को बाधित किया जा रहा है। पार्टी ने पुलिस और केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास का मेन गेट पुलिस ने बंद कर दिया है। पार्टी के मुताबिक मुख्यमंत्री बाहर निकलने के लिए इसी गेट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री आवास का यह गेट पुलिस ने बंद कर रखा है। वहीं अब एक वीडियो ने आम आदमी पार्टी के दावे पोल खोल दी है। इसके साथ ही केजरीवाल का झूठा एक बार फिर सबके सामने आ गया है।

दरअसल दिल्ली भाजपा ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सीएम हाउस से अपनी गाड़ी में सवार होकर बाहर जाते हुए दिखाई दें रहे हैं। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मुख्यमंत्री की आवाजाही को पुलिस द्वारा प्रतिबंधित या प्रभावित नहीं किया जा रहा। दिल्ली भाजपा ने लिखा, AAP के झूठ का एक और सबूत। आज सुबह अपने घर के दूसरे दरवाज़े से निकल के भाग गए CM केजरीवाल।

इससे पहले AAP विधायक राघव चड्ढा ने कहा है कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ आपको बता रहा हूं कि अभी भी गृहमंत्री के इशारे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के movement को restrict किया हुआ है। मुख्यमंत्री निवास का Main Gate अभी भी बंद है।

इसके जवाब में भाजपा नेता हरीश खुराना ने मुख्यमंत्री केजरीवाल का एक वीडियो जारी कर दिया। इसमें सीएम अपने घर से बाहर जा रहे हैं। हरीश खुराना ने प्रश्न किया कि अगर मुख्यमंत्री की मूवमेंट बाधित है तो फिर यह कौन जा रहा है।

आप ने केजरीवाल के ‘नज़रबंदी’ का जारी किया था यह वीडियो

बता दें कि किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया।