newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: ‘मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की तैयारी में है BJP’, संजय राउत का बड़ा आरोप

Sanjay Raut: उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया है कि बीजेपी महाराष्ट्र को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देने पर तुली है। राउत ने दावा किया है कि उनके पास इसके पुख्ता सुबूत हैं। उन्होंने कहा कि वे इस बात को सुबूतों और गवाहों के साथ साबित कर सकते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार अब महाराष्ट्र को केंद्र शासित प्रदेश बनाने में तुली हुई है।

नई दिल्ली। संजय राउत आजकल सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। कभी अखबारों की सुर्खियों में तो कभी टीवी के स्टूडियों में राउत को लेकर चर्चाओं का बाजार गुलजार है। आखिर हो भी क्यों न। कुछ दिनों पहले ही तो ईडी ने उनकी पत्नी की करोड़ों की संपत्ति जब्त की है और वैसे भी पिछले काफी दिनों से उनकी पत्नी के खिलाफ जांच एजेंसी धनशोधन मामले में जांच कर रही है। उधर, ईडी कार्रवाई पर राउत ने अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा था कि, ‘अपने प्रतिशोध की नुमाइश करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा एजेंसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है’। जिसे लेकर महाराष्ट्र और केंद्र के बीच द्वंद का सिलसिला शुरू हो चुका है और अब इस सिलसिले की क्या परिणीति निकलकर सामने आती है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन उससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा बीजेपी पर लगाए गए आरोपों को लेकर सियासी गलियारों में बहस छिड़ गई है।

Shiv Sena Fields Veteran RSS Leader's Son From Panaji, To Withdraw If Utpal Parrikar Contests As

उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया है कि बीजेपी मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देने पर तुली है। राउत ने दावा किया है कि उनके पास इसके पुख्ता सुबूत हैं। उन्होंने कहा कि वे इस बात को सुबूतों और गवाहों के साथ साबित कर सकते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार अब मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने में तुली हुई है। इस दौरान राउत ने बीजेपी के दो नेताओं का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि उनके पास इन बीजेपी नेताओं के खिलाफ सुबूत हैं जो इस बात की ओर साफ इशारा करते हैं कि अब यह लोग मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाएंगे। लेकिन उन्होंने कहा कि वे किसी भी कीमत पर केंद्र की मंशा को परिपूर्ण नहीं होने देंगे। बता दें कि राउत ने उक्त बातें मुंबई में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही है। उनके उक्त कथन को लेकर सियासी गलियारों में बहस का सिलसिला शुरू हो चुका है। आइए अब आपको थोड़ा विस्तार से बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।

Sanjay Raut | DNA India

राउत ने मुंबई में पत्रकारों से मुखातिब होने के क्रम में कहा कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देने हेतु बकायदा एक तंत्र विकसित किया गया है। कई लोग इस तंत्र का हिस्सा हैं। जिमसें बीजेपी सांसद किरिट सौमेया, व्यापारी, बिल्डर समेत कई अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को केंद्र शासित प्रदेश बनाने हेतु कई लोगों की तरफ से धन भी व्यय किया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि पिछले कई दिनों से इसे लेकर बैठकों का सिलसिला भी जारी है। राउत ने कहा कि पिछले दो माह से ये सब कुछ चल रहा है। उन्होंने दावा किया है कि वे कोई हवाबाजी नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनके पास अपनी बातों को साबित करने के लिए सुबूत भी हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की उद्धव सरकार के पास इन सभी कृत्यों के सुबूत भी हैं। उन्होंने बीजेपी सांसद के बयान का हवाला दिया। उन्होंने कहा था कि मुंबई से लगातार मराठियों की तादाद लगातार कम हो रही है, जिसे देखते अब केंद्र सरकार मुंबुई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने में लगी हुई है, लेकिन मैं फिर से इस बात को दोहराना चाहता हूं कि इस दिशा में उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगेगी। अब ऐसे में यह पूरा मसला और उनके द्वारा लगाया गया यह आरोप क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए…न्यूज रूम पोस्ट.कॉम…!