newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Security Lapse: PM मोदी की सुरक्षा चूक पर भड़के अनुराग ठाकुर, कांग्रेस को लगाई फटकार

PM Security Lapse: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की परिवारवाद वाली नीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस तो एक ही परिवार के इशारे पर चलती है। पंजाब के पूर्व सीएम चिन्नी जी बताएं कि किसके कहने पर ऐसा किया गया।

नई दिल्ली। पंजाब में चुनाव दौरे पर पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक वाला मामला एक बार फिर से जोर पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है। इस बार इस मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर निशान साधा है। अनुराग ठाकुर ने उस वक्त की पंजाब में रही कांग्रेस सरकार की ऐसे रवैये पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस वक्त जब पीएम मोदी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण थी, इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि ये प्रोटोकॉल का मामला था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उस वक्त न ही कोई सीएम था, न ही सचिव था, न ही डीजीपी थे और न ही कोई एसएसपी थे। अब इसके बाद सवाल ये उठता है कि आखिर कांग्रेस ने देश के सबसे लोकप्रीय नेता की सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों किया?  यह एक बड़ी भयावह स्थिति भी उत्पन्न कर सकती थी। आखिर किसके इशारे पर कांग्रेस ऐसे कर रही थी।

anurag thakur 1

अनुराग का कांग्रेस से सवाल

इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की परिवारवाद वाली नीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस तो एक ही परिवार के इशारे पर चलती है। पंजाब के पूर्व सीएम चिन्नी जी बताएं कि किसके कहने पर ऐसा किया गया। मीडिया यदि उस वक्त के पुरानी क्लिप्स देखेगा तो पता चल जाएगा कि एक फ्लाईओवर पर कैसे पीएम अकेले खड़े थे। एक के बाद एक सवालों को खड़ा करते हुए अनुराग ठाकुर ने बाद में कहा कि आखिर यह कैसे हुआ, डीजीपी गायब हो, सीएम फोन पर न हो और सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ हो जाए। वह भी ऐसे इलाके में सीमा से बहुत ही करीब हो। राजनीति में आखिर कैसे कोई इतना नीचे गिर गया? यह बात भी समझने की है कि आखिर अधिकारी किसके इशारे पर काम कर रहे थे?