newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: ऐसे संबित पात्रा ने मीडिया के सामने खोल दी केजरीवाल की पोल, बताया कैसे केंद्र से भेजी वैक्सीन ही दिल्ली वालों को लगी…

Corona Vaccine: संबित पात्रा ने कहा कि, भारत बायोटेक फिलहाल लगभग 1 करोड़ वैक्सीन प्रतिमाह बनाती है, वो अक्टूबर तक 10 करोड़ वैक्सीन प्रतिमाह बनाने लगेगी। ऐसा विश्व में किसी भी और कंपनी या देश में देखने को नहीं मिलता। भारत बायोटेक के पास अपना लाइसेंस है। केंद्र सरकार ने ये निर्धारित किया कि भारत बायोटेक अपने लाइसेंस को तीन और कंपनियों के साथ साझा करे, ताकि वो भी को-वैक्सीन के उत्पादन को शुरु कर सकें।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। वैक्सीन की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार उचित कदम उठी रही है। वैक्सीन की कमी को लेकर विपक्षी दल केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोला रही है। वहीं अब वैक्सीन की कमी का हवाला देने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए जमकर निशाना साधा है। पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, अरविंद केजरीवाल और कुछ नेता जो रोज सवाल पूछ रहे हैं याद रखें कि ये वैक्सीन है काउंटर पर मिलने वाली कोई साधारण पैरासिटामॉल की गोली नहीं है कि आप गए उठाया और भारत लेकर चले आए। केंद्र सरकार ने भारत के अंदर वैक्सीन आए इसके लिए कानूनों को अप्रैल में आसान बनाया।

संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली को 45,46,070 वैक्सीन केंद्र सरकार से मुफ्त दी गई है। अरविंद केजरीवल ने कंपनियों से 8,17,690 डोज़ का इंतजाम किया है। सिर्फ दिल्ली के निजी अस्पतालों ने अपने बूते पर अभी तक 9,04,720 डोज़ का इतज़ाम किया है। दिल्ली सरकार से ज़्यादा निजी अस्पतालों ने किया है।

संबित पात्रा ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘ठीक एक महीना पहले यानि 27 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल जी ने कहा था कि हम दिल्ली में 44 ऑक्सीजन प्लांट एक महीने के अंदर स्थापित करेंगे, उसमें 8 केंद्र देगा, 36 प्लांट दिल्ली सरकार अपनी मेहनत से बनाएगी। हो गया स्थापित? आज एक महीना हो गया है, मैं पूछना चाहता हूं। बताइएगा आपने कितने ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं।’

उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी ने ये बात कहकर भ्रम फैलाने की कोशिश की कि देश बच्चों को वैक्सीन नहीं दे रहा। वैक्सीनेशन वैज्ञानिक तरीका है, पूरे विश्व में कहीं भी बच्चों को टीका नहीं दिया जा रहा। अभी इसका ट्रायल चल रहा है। भारत में भी यथाशीघ्र ये ट्रायल शुरु हो रहा है।

संबित पात्रा ने कहा कि, भारत बायोटेक फिलहाल लगभग 1 करोड़ वैक्सीन प्रतिमाह बनाती है, वो अक्टूबर तक 10 करोड़ वैक्सीन प्रतिमाह बनाने लगेगी। ऐसा विश्व में किसी भी और कंपनी या देश में देखने को नहीं मिलता। भारत बायोटेक के पास अपना लाइसेंस है। केंद्र सरकार ने ये निर्धारित किया कि भारत बायोटेक अपने लाइसेंस को तीन और कंपनियों के साथ साझा करे, ताकि वो भी को-वैक्सीन के उत्पादन को शुरु कर सकें।

delhi cm arvind kejriwal

उन्होंने कहा कि, सरकार की बातचीत का ही नतीजा रहा है कि रूस की स्पूतनिक वैक्सीन भारत लाई गई और किस प्रकार डॉ. रेड्डी लैब के साथ उसका उत्पादन भारत में बढ़ाया जाएगा, अब वो तकनीक भी भारत में लायी जाएगी। पात्रा ने कहा कि स्पुतनिक को लेकर भारत में जो वैक्सीन का उत्पादन होगा, वो 6 कंपनियां करेंगी।  पात्रा ने कहा कि कुछ और कंपनियों को कोविड सुरक्षा स्कीम के तहत लिब्रल फंडिंग देकर भारत सरकार ने वैक्सीन के उत्पान को बढ़ाने का प्रयास किया है।

पात्रा ने कहा कि, विपक्ष द्वारा ये भ्रम फैलाया जाता है कि केंद्र सरकार बाहर से देश में वैक्सीन लाने के लिए उचित कदम नहीं उठा रही। सच ये है कि विगत वर्ष के मध्य से ही वैक्सीन के इंपोर्ट के लिए भारत सरकार पूरी तरह लगी है।