newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

उमा भारती का गांधी परिवार का तीखा कटाक्ष, ‘कांग्रेस की कमान किसको’ पर दी ये नसीहत…..

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (BJP leader Uma Bharti) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इशारों-इशारों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बाहरी बताते हुए कांग्रेस को नसीहत दी है कि विदेशी छोड़ें, स्वदेशी गांधी की ओर लौटें।

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में यह तय हो चुका है कि अब सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कांग्रेस अध्यक्ष पद का दारोमदार नहीं संभालेंगीं। लेकिन सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस की कमान किस हाथ में होगी, इसको लेकर बयानबाजी चरम पर है। इसी दौरान भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (BJP leader Uma Bharti) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इशारों-इशारों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बाहरी बताते हुए कांग्रेस को नसीहत दी है कि विदेशी छोड़ें, स्वदेशी गांधी की ओर लौटें।

uma bharti

कांग्रेस को गांधी की ओर लौटना चाहिए : उमा भारती

उमा भारती ने कहा, गांधी-नेहरू परिवार का अस्तित्व संकट में है, उनका राजनीतिक वर्चस्व खत्म हो गया है। कांग्रेस अब समाप्त हो गई है, इसलिए कौन किस स्थिति में है, यह अब शायद ही मायने रखता है। कांग्रेस को गांधी के पास लौटना चाहिए, असली ‘स्वदेशी’ गांधी के पास वो भी बिना किसी विदेशी तत्व के।

कांग्रेस स्कूल में सिर्फ गांधी परिवार के बच्चे करते हैं टॉप : नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस एक ऐसा स्कूल है, जहां हेडमास्टर का बच्चा ही टॉप करता है। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, कांग्रेस में कई योग्य उम्मीदवार हैं, (पार्टी प्रमुख के पद के लिए) जैसे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रेहान वाड्रा और मीरा वाड्रा। कांग्रेस के सदस्यों को समझना चाहिए कि कांग्रेस उस स्कूल की तरह है जहां केवल हेडमास्टर का बच्चा ही कक्षा में टॉप करता है।