newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BJP: नए साल पर भाजपा ने अपने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, जानिए कहां किसको मिली जगह

BJP: भाजपा (BJP) की तरफ से किए गए बदलावों में संयुक्त महासचिव (संगठन) वी. सतीश को ‘संगठक’ पद पर नियुक्त किया है। ये भाजपा की तरफ से नवसृजित पद है। वहीं पार्टी ने सौदान सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष बनाया है।

नई दिल्ली। नए साल के स्वागत के लिए पूरा देश तैयारियों में लगा हुआ है। इसी सब के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने संगठन में कई बदलाव किए हैं। भाजपा की तरफ से संगठन स्तर पर किए गए बदलावों की घोषणा की गई है।

BJP

भाजपा की तरफ से किए गए बदलावों में संयुक्त महासचिव (संगठन) वी. सतीश को ‘संगठक’ पद पर नियुक्त किया है। ये भाजपा की तरफ से नवसृजित पद है। वहीं पार्टी ने सौदान सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं संयुक्त सचिव (संगठन) शिव प्रकाश को पार्टी की तरफ से उनके पुराने पद पर ही बरकरार रखा गया है। लेकिन उनकी जिम्मेदारी बदल दी गई है। भाजपा की तरफ से सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी गई है।


आपको बता दें कि शिव प्रकाश को पहले भाजपा ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पार्टी का कामकाज देखने का काम सौंपा था। अब इस नई जिम्मेदारी के साथ वह मध्यपद्रेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में वह भाजपा के कामकाज को देखेंगे। वहीं वी. सतीश को अब भाजपा ने संसदीय कार्यालय, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बीच समन्वय के लिए नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें पार्टी के विशेष संपर्क कार्यक्रम की भी जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले वी. सतीश राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में पार्टी का काम देख रहे थे।

bjp flag new

वहीं सौदान सिंह अब पार्टी की तरफ से केंद्र शासित प्रदेशों, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश का कामकाज देखेंगे। आपको बता दें कि तीनों नेता वी. सतीश, शिव प्रकाश और सौदान सिंह संघ के प्रचारक रहे हैं।