मिल गया संकेत, भाजपा को महाराष्ट्र में नहीं चाहिए शिवसेना का साथ अपने दम पर लड़ेगी चुनाव

नड्डा के बयानों का महत्व है, क्योंकि राजनीतिक अटकलें चल रही हैं कि शिवसेना एमवीए की साझेदारी में राज्य में अगले चुनाव में उतर सकती है। एमवीए पर हमला करते हुए, भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके मंत्रियों की सरकार राज्य में ‘कोविड-19 संकट’ से निपटने में विफल रही है।

Avatar Written by: July 27, 2020 7:52 pm

मुंबई। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार को ‘एक अपवित्र गठबंधन’ बताते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य इकाई से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उसे अगले चुनाव के लिए किसी और के समर्थन की आवश्यकता नहीं पड़े।

BJP shivsena Flag

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, “सरकार एक अपवित्र गठबंधन (शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस की) है, यह बेशर्म है और अपने फायदे के लिए काम करती है। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हमें किसी की जरूरत नहीं पड़े और अगला चुनाव अकेले ही लड़े।”

BJP President JP Nadda

नड्डा के बयानों का महत्व है, क्योंकि राजनीतिक अटकलें चल रही हैं कि शिवसेना एमवीए की साझेदारी में राज्य में अगले चुनाव में उतर सकती है। एमवीए पर हमला करते हुए, भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके मंत्रियों की सरकार राज्य में ‘कोविड-19 संकट’ से निपटने में विफल रही है।

JP Nadda

नड्डा ने कहा कि (राज्य) सरकार पार्टी के अंदरूनी मतभेदों का सामना कर रही है। हालांकि, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाई है और सरकार की खामियों को उजागर किया है। उन्होंने राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि राज्य में आईटी सेल को और मजबूत किया जाए। वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले अन्य लोगों में पाटील, फडणवीस, वरिष्ठ नेता और राज्य के पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे।