newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सपा में शामिल हो सकती हैं भाजपा विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा, अखिलेश से मिलने का मांगा समय

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले के बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने राजनीति में आने के संकेत दिए हैं।

बरेली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले के बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने का समय मांगा है। साक्षी मिश्रा ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विकास से काफी प्रभावित है। इसी कारण मैं सपा में शामिल होना चाहती हूं। मैंने उनसे फोन करके समय मांगा है।

sakshi mishra

उन्होंने कहा, “सपा की कार्यशैली और युवाओं के लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में जो विकास की लहर को देखने को मिली। जिसके कारण सपा सरकार में उत्तर प्रदेश को अलग पहचान दी। अन्य राजनीतिक दलों से हमें कोई मतलब नहीं है। सपा युवाओं की पार्टी है। इसलिए इसे ज्वाइन करने का मन बनाया है। सपा ने अपने कार्यकाल में बहुत काम किया है। सपा में जातिवाद को बढ़ावा नहीं दिया जाता है। बहुत सारे ऐसे काम किये हैं, जिससे हम प्रभावित हैं।”

sakshi mishra

साक्षी मिश्रा भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी है। पिछले साल तीन जुलाई को बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा अपने प्रेमी अजितेश के साथ घर से अचानक गायब हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने 10 जुलाई को अजितेश के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें अपनी जान को खतरा बताया था। इस वीडियो के आने के बाद यह मामला काफी चर्चित हो गया था और यह मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था।