T Raja Singh: BJP विधायक राजा सिंह को मिली जमानत, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्प्णी करने पर हुई थी गिरफ्तारी

T Raja Singh: टी राजा सिंह को इस मामले में 10 दिनों के अंदर जवाब देने के लिए भी कहा गया है। भाजपा ने पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही इसमें लिखा है कि उन्होंने पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश की है ऐसे में क्यों ना उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए।

Avatar Written by: August 23, 2022 7:55 pm
T Raja Singh

नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्प्णी करने वाले तेलंगाना (Telangana) के भाजपा विधायक टी राजा सिंह (T Raja Singh) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बता दें कि गिरफ्तारी के बाद टी राजा सिंह को आज कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उनकी जमानत के आदेश दे दिए है। टी राजा सिंह के वकील की तरफ से कहा गया है कि उनकी गिरफ्तारी गलत हुई है। जिसके बाद कोर्ट में सुनवाई हुई और उन्हें अदालत ने माना कि राजा सिंह की गिरफ्तारी में नियमों का पालन नहीं किया गया। लिहाजा टी राजा सिंह की रिहाई का आदेश दे दिए गए। आपको बता दें कि इससे पहले पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर टी राजा सिंह पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। साथ ही भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

t raja singh 1

टी राजा सिंह को इस मामले में 10 दिनों के अंदर जवाब देने के लिए भी कहा गया है। भाजपा ने पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही इसमें लिखा है कि उन्होंने पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश की है ऐसे में क्यों ना उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। ज्ञात हो कि इससे पहले पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबति कर दिया था।

जानकारी के लिए बता दें कि टी राजा सिंह ने एक वीडियो अपलोड किया था। जिसमें उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ कई जगहों पर शिकायत भी दर्ज की गई थी। लोगों ने टी राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग अड़े हुए थे। इस वीडियो में उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर भी टिप्पणी की थी।