newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भाजपा के इस दिग्गज नेता ने दिया टीम इंडिया के पूर्व कप्तान माही को लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता

दुनिया के महानतम कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) को अलविदा कह दिया।

नई दिल्ली। दुनिया के महानतम कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) को अलविदा कह दिया। हालांकि एमएस धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे, लेकिन अब धोनी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं देख पाएंगे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के एक राज्‍यसभा सांसद ने टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का  न्‍योता दे दिया है।

MS Dhoni and subramanian swamy

धोनी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए : स्‍वामी

भाजपा के राज्‍यसभा सांसद सुब्रमण्‍यम स्‍वामी (Subramanian Swamy) ने धोनी के रिटायरमेंट के अगले दिन यह सुझाव दिया है। सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने ट्वीट किया, “एमएस धोनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं और किसी चीज से नहीं। विषमताओं से लड़ने की उनकी प्रतिभा और एक टीम का नेतृत्‍व करने की जो क्षमता उन्‍होंने क्रिकेट में दिखाई है, उसकी सार्वजनिक जीवन में जरूरत है। उन्‍हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।” स्‍वामी ने ये तो नहीं कहा कि धोनी को बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहिए मगर उनका इशारा साफ था।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने दो साल पहले महेंद्र सिंह धोनी से संपर्क साधा था। तब ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत तत्‍कालीन भाजपा अध्‍यक्ष और अब गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने धोनी से मुलाकात की थी।

MS Dhoni And Amit Shah

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं, धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जिताई है, 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी ने धोनी की कप्तानी में ही हासिल की है।