Hyderabad Election Results 2020: रुझानों में BJP को बहुमत मिलता देख पार्टी सांसद का बड़ा दावा, ओवैसी की उड़ जाएगी नींद

Hyderabad Election Results 2020: शुक्रवार को हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (GHMC Election 2020) के लिए मतगणना जारी है। जीएसएमसी की 150 सीटों पर 1,122 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं ओवैसी का गढ़ माने जाने वाले हैदराबाद को भाजपा का कमल खिलते दिख रहा है।

Avatar Written by: December 4, 2020 11:48 am
PM Modi and Amit Shah

नई दिल्ली। शुक्रवार को हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (GHMC Election 2020) के लिए मतगणना जारी है। जीएसएमसी की 150 सीटों पर 1,122 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं ओवैसी का गढ़ माने जाने वाले हैदराबाद को भाजपा का कमल खिलते दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 88 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं सत्तारूढ़ TRS 34 सीटों पर आगे है। इसके अलावा ओवैसी की पार्टी 17 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रही है।

इस बीच तेलंगाना के भाजपा सांसद डी अरविंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कि भाजपा लीड कर रही है, हमें विश्वास था और आप शाम तक प्रदर्शन भी देखेंगे। टीआरएस पार्टी डर चुकी है इसकी वजह दुब्बका उपचुनाव में टीआरएस हारी थी। टीआरएस और केसीआर पार्टी डरी हुई है। ये डर जो भाजपा ने टीआरएस और केसीआर पार्टी में पैदा किया है ये हमें चाहिए और यही हमारी जीत है।

BJP

इतना ही नहीं डी अरविंद ने आगे ये भी दावा कर दिया कि साल 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि, साल 2023 में यहां बीजेपी की सरकार बनेगी। लोग बदलाव चाहते हैं जो आपको यहां दिख रहा होगा। साल 2024 में हम मोदी जी को यहां से 15 लोकसभा सीट उपहार में देंगे।

वहीं भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने हैदराबाद निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती के बीच लक्ष्मी जी की एक तस्वीर ट्वीट की है और उसके कैप्शन में लिखा है- भाग्यनगर।