20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नामांकन और चुनाव की तारीख तय

भाजपा ने सभी प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों और राज्यों में कोर ग्रुप सदस्यों को 20 जनवरी को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है।

Avatar Written by: January 17, 2020 7:24 pm
JP Nadda Amit Shah

नई दिल्ली। बीजेपी के नए अध्यक्ष की तारीख तय हो गई है। 20 जनवरी को बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलेगा। जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा ही बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे। पार्टी ने चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 20 जनवरी को सुबह सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक नामांकन दाखिल किया जाएगा।

amit shah

इसके बाद दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक नामांकन पत्रो की जांच की जाएगी। दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक का वक्त नामांकन वापसी के लिए तय किया गया है। इसके बाद भी यदि चुनाव आवश्यक हुआ तो 21 जनवरी को 10 बजे से 2 बजे के बीच तक मतदान कराया जाएगा। जेपी नड्‌डा को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी।

Amit Shah JP Nadda

वहां भाजपा ने 80 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत समस्त भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। नामांकन की समय सीमा खत्म होने के साथ ही 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

bjp

भाजपा ने सभी प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों और राज्यों में कोर ग्रुप सदस्यों को 20 जनवरी को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है। जेपी नड्‌डा राज्यसभा से सांसद हैं। वे भाजपा के संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद जून 2019 में नड्‌डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।