newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat Assembly Election: गुजरात चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी, अमित शाह सहित इन दिग्गजों को मिली जगह

Gujarat Assembly Election: प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर और दूसरे चरण की वोटिंग पांच दिसंबर को होगी। नतीजों की घोषणा आगामी 7 दिसंबर को होनी है। जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बननी है। चुनाव प्रचार के दौरान जहां बीजेपी अपने दीर्घ कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का बखान कर रही है।

नई दिल्ली। गुजरात में चुनावी बिगुल बज चुका है। बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक जनता जनार्दन को रिझाने में जुट चुकी है। पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक एक्शन मोड में आ चुके हैं। कांग्रेस भी गुजरात चुनाव को लेकर सक्रिय है। वहीं, गुजरात के चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी बार अपनी किस्मत आजमाने जा रही है। अब इसी बीच गुजरात चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बीजेपी ने चुनाव के मद्देनजर स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें पीएम मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक का नाम शामिल है। बता दें कि इस लिस्ट में 40 बड़े नेताओं के नाम शुमार है।

PM Modi, Amit Shah donate ₹1,000 to BJP fund. It is a message | Latest News India - Hindustan Times

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गुजरात प्रमुख सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, नितिन गड़करी का नाम शामिल है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सहित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर और दूसरे चरण की वोटिंग पांच दिसंबर को होगी। नतीजों की घोषणा आगामी 7 दिसंबर को होनी है। जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बननी है। चुनाव प्रचार के दौरान जहां बीजेपी अपने दीर्घ कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का बखान कर रही है।

Bharatiya Janata Party | History, Ideology, & Beliefs | Britannica

तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सहित अन्य दल पूर्व की सरकारों में मीन मेख निकालकर उसे जनता के सामने परोस रही है, ताकि उनके लिए सत्ता का मार्ग प्रशस्त हो सकें। ध्यान रहे कि बीते दिनों गुजरात सहित हिमाचल प्रदेश का सर्वे भी सामने आया था, जिसमें बीजेपी के पक्ष में माहौल होने की बात कही गई थी, लेकिन यह सर्वे कितने सार्थक साबित हो पाते हैं। यह तो फिलहाल आगामी सात दिसंबर के बाद ही तय हो पाएंगे।