newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सुशील मोदी को भाजपा ने बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार तो समर्थन को लेकर देखिए CM नीतीश ने क्या कहा

Sushil Modi: सुशील मोदी(Sushil Modi) ने कहा कि, “PM मोदी(PM Modi), गृह मंत्री अमित शाह(Home Minister Amit Shah) और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद बिहार में राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई थी। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तरफ से सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवारी को लेकर बिहार में NDA पूरी तरह से एकजुट तरीके से सुशील मोदी को अपना समर्थन दे रहा है। बता दें कि सुशील मोदी कई सालों से बिहार के उपमुख्यमंत्री पद पर देखे जाते रहे। लेकिन इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री पद नहीं दिया गया। भाजपा आलाकमान ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। वहीं उनकी जगह पर दो उपमुख्यमंत्री, तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी को बनाया है। ऐसे में बुधवार को सुशील मोदी ने खुद के राज्यसभा जाने को लेकर PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को धन्यवाद कहा।

Nitish kumar Sushil Modi Namaste

सुशील मोदी ने कहा

सुशील मोदी ने कहा कि, “PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया। बिहार CM, VIP पार्टी के अध्यक्ष और हम पार्टी के अध्यक्ष को भी धन्यवाद जिनके सभी विधायकों ने समर्थन के लिए हस्ताक्षर किया।”

Sushil modi

सीएम नीतीश कुमार ने कहा

वहीं सुशील मोदी की जीत को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, “सुशील मोदी ने बिहार की इतनी सेवा की है। हमने साथ में काम किया है और अगर अब पार्टी इन्हें केंद्र भेजना चाहती है तो ये और भी अच्छा है। NDA का पूरा समर्थन इनके साथ है और ये निर्वाचित होने वाले हैं, इन्हें बधाई।”

Nitish kumar

चुनाव की तारीख

गौरतलब है कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी अब तक बिहार की सत्ता में साथ देखे गए थे। लेकिन इस बार भाजपा आलाकमान सुशील मोदी को राज्यसभा भेज रही है। राज्यसभा की इस एक सीट पर चुनाव आयोग (Election commission) अपनी तैयारी कर चुका है और इस पर 14 दिसंबर को उपचुनाव होगा।