newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Noida: ‘सर तन से जुदा…’ नूपुर शर्मा विवाद पर चर्चा करना BJP कार्यकर्ता को पड़ा भारी, दूसरे समुदाय के लोगों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Noida: ताजा मामला नोएडा सेक्टर- 44 का है जहां नूपुर शर्मा के बारे में बात करना एक भाजपा कार्यकर्ता की जान पर बन आया। बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता अभिषेक राठौर अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार देर रात 11 बजे नोएडा सेक्टर- 44 की मार्केट में खड़े होकर नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वालों पर हो रहे हमलों को लेकर बातचीत कर रहे थे।

नई दिल्ली। पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ दिए अपने बयान के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की (BJP) पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा विवादों में है। एक टीवी डिबेट के दौरान नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ ऐसा बयान दे दिया था जिसने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भूचाल ला दिया था। नुपुर शर्मा के इस बयान के बाद कई जगहों पर हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिले और कई लोगों ने अपनी जान भी गवा दी। इस विवाद को हुए काफी वक्त गुजर चुका है लेकिन अब भी इससे जुड़े मामले देखने को मिल रहे हैं।

ताजा मामला नोएडा सेक्टर- 44 का है जहां नूपुर शर्मा के बारे में बात करना एक भाजपा कार्यकर्ता की जान पर बन आया। बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता अभिषेक राठौर अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार देर रात 11 बजे नोएडा सेक्टर- 44 की मार्केट में खड़े होकर नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वालों पर हो रहे हमलों को लेकर बातचीत कर रहे थे। तभी पीछे से दूसरे समुदाय के करीब 12 लोगों ने उनपर धाबा बोल दिया। इस घटना में घायल भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक राठौर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

bjp 123

पीड़ित युवक अभिषेक राठौर ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि उसपर हमला करने वाले दूसरे समुदाय के लोग जब वहां से जाने लगे तो वो ‘सर तन से जुदा’ कह रहे थे। अभिषेक राठौर ने हमला करने वालों में शामिल दो लोगों के नाम अमजद और राशिद बताएं और कहा कि हमले के दौरान इन नामों को लिया गया था। ऐसे में उसे ये नाम याद है।

nupur sharma.

आपको बता दें, इससे पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर में भी एक 23 साल से युवक पर तलवारों से हमला किया गया था। आरोप है कि नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने पर समुदाय विशेष के 14 युवकों ने उसे घेर लिया और उसके गले से लेकर आंखों तक को गंभीर रूप से चोट पहुंचाई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।