नई दिल्ली। आज बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे संबोधित कर रहे हैं। बीजेपी ने पिछले 7 साल में जबरदस्त तरक्की की है। 1990 के दशक में लोकसभा में उसके सिर्फ 2 सांसद थे, लेकिन अब 300 से ज्यादा सांसद हैं। राज्यसभा में भी 100 सांसद इकट्ठा कर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। बीजेपी के पास सारी पार्टियों के मुकाबले सबसे ज्यादा धन भी है। मोदी और अमित शाह के युग में विपक्ष खुद मानता है कि उसे बीजेपी का मुकाबला करने में दिक्कत होती है। बीजेपी का फर्श से अर्श तक पहुंचने का ये सफर हालांकि इतना आसान नहीं रहा है।
लाइव अपडेट
अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है: PM मोदी
इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है: PM मोदी pic.twitter.com/lD2Gg9ERaD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2022
कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम व त्याग के लिए प्रणाम करता हूँ- Suresh Prabhu
@BJP4India के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम व त्याग के लिए प्रणाम करता हूँ।पार्टी संस्थापकों व कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान और समर्पण से 42 वर्षो में भाजपा वट वृक्ष बनकर राष्ट्र के सभी वर्गों, शोषित, पिछड़े, स्त्री, पुरुष, बच्चें और बुड्ढे के लिए कार्य कर रही हैं। pic.twitter.com/JwFI2XUgeh
— Suresh Prabhu (@sureshpprabhu) April 6, 2022
3 दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है- पीएम मोदी
3 दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है। वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखें भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/JKIBHN23Ok
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2022
दुनिया भर में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं- पीएम मोदी
मैं देश और दुनिया भर में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है।
– प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
#SthapnaDiwas pic.twitter.com/0ALnppbkEL— BJP (@BJP4India) April 6, 2022
आज भाजपा का 42वां स्थापना दिवस है। ये हम सबके लिए बहुत खुशी का अवसर है- पीएम मोदी
आज भाजपा का 42वां स्थापना दिवस है। ये हम सबके लिए बहुत खुशी का अवसर है।
भारत के प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने भाजपा की विकास यात्रा में अपने जीवन को लगाया है, ये यशस्वी प्रधानमंत्री जी का हमें संबोधन आज मिलेगा। मैं करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं। pic.twitter.com/FbG1dtGhpb
— BJP (@BJP4India) April 6, 2022
सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी की नई टोपी में दिखे
लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में बीजेपी के ‘स्थापना दिवस’ पर भी कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी शामिल हुए। यहां योगी ने कहा, ‘भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है, ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है’। योगी ने आगे कहा, ‘भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है’।