newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Crime News: साथ पढ़ने वाली लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल,अंजाम हुआ ऐसा..

पुलिस इस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के उपरांत पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की समुचित जांच कर रही है। उधर, लड़कियों के परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रही है। अब ऐसे में आगे चलकर यह पूरा मामला क्य़ा रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेगी।

नई दिल्ली। हैरान और परेशान कर देने वाला यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के अशोक नगर से सामने आया है, जहां 12वीं के एक छात्र ने अपनी ही कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। एक नहीं, दो नहीं, बल्कि कई लड़कियों को उस लड़के ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अब लड़कियां बेचारी करे तो करे क्या। उनकी भी मजबूरियां थीं, क्योंकि इस लड़के ने इनकी न्यूड वीडियो को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। और उनसे कहता था कि अगर तुम चाहती हो कि मैं इस वीडियो को सार्वजनिक न करूं, तो जैसा मैं कहता हूं, ठीक वैसा ही करो। नहीं तो भारी कीमत चुकानी होगी। लड़कियां बेचारी डरी सहमी थीं। खबरों की माने तो इस लड़के ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर भेजता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था। लड़कियों को वीडियो कॉल कर उन्हें धमकाने की कोशिश करता था। लेकिन एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी ना कि बांध कितना भी मजबूत क्यों न हो, लेकिन एक दिन टूटता जरूर है।

crime 1

जी हां…आपको बता दें कि इस पूरे मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब लगा अब स्थितियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, तो फिर लड़कियों ने अपने साथ हुए इस हादसे के बारे में अपने परिजनों को बताया गया। वहीं, मामले की जानकारी लगते ही परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन इस बीच जैसे ही लड़के को पता लगा कि उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, तो खौफ में आकर जहर ही खा लिया है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, अभी उसकी हालत कैसी है। इस बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं हो पाई है।

बता दें कि पुलिस इस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के उपरांत पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की समुचित जांच कर रही है। उधर, लड़कियों के परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रही है। अब ऐसे में आगे चलकर यह पूरा मामला क्य़ा रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेगी।