newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: युवक की उंगलियां काटने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी

Punjab: दरअसल, खबर है कि पुलिस ने इस खूंखार वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन लोगों ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग भी की थी, लेकिन पुलिस ने अपनी जवाबी फायरिंग में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्ली। पंजाब के मोहाली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था, जहां एक दो युवकों ने आपसी रंजिश में एक युवक की उंगलियां धारदार हथियार से काट दी थी। इतना ही नहीं, इस पूरी घटना को वीडियो में कैदकर सोशल मीडिया पर भी साझा कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इस दिल दहला देने वाले वीडियो को जिस किसी ने भी देखा। उसके होश फाख्ता हो गए। अब इस पूरे मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आइए, आपको इसके बारे में बताते हैं।

दरअसल, खबर है कि पुलिस ने इस खूंखार वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग भी की थी, लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों को शंभु बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। फायरिंग के दौरान एक आरोपी के पैर पर भी गोली लगी है। गौरव उर्फ गोरी और साथी तरुण को गिरफ्तार करने के दौरान हुई मुठभेड़ का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि दोनों युवक बंटी नाम के युवक की मौत का बदला लेना चाहते थे। दरअसल, बीते दिनों बंटी की सरेआम बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसमें राजू के शामिल होने की भी बात प्रकाश में आई थी। जिसके बाद आरोपियों ने राजू को सबक सिखाने के लिए उसकी उंगलियां काट दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अब आगे क्या कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।