मोदी सरकार-2 के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री 9 और 10 सितंबर को प्रेस कांफ्रेंस कर पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
जिन जगहों पर कैबिनेट मंत्री प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, उनमें जम्मू, शिमला, चंडीगढ़, मुंबई, रांची जैसे शहर शामिल हैं। बता दें कि सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुंबई और महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी कोलकाता में 9 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
नई दिल्ली। मोदी सरकार-2 के 100 दिन पूरे होने पर इस अवधि में सरकार द्वारा लिए गए बड़े और ऐतिहासिक फैसले जनता तक पहुंचाने के लिए 17 मंत्रियों को जिम्मा सौंपा है। बता दें कि सितंबर की 9 और 10 तारीख को मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री देश के विभिन्न शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार 2.0 की अब तक की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
जिन जगहों पर कैबिनेट मंत्री प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, उनमें जम्मू, शिमला, चंडीगढ़, मुंबई, रांची जैसे शहर शामिल हैं। बता दें कि सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुंबई और महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी कोलकाता में 9 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई में, राम विलास पासवान पटना, कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद अहमदाबाद, भाजपा के सहयोगी अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल चंडीगढ़, थावर चंद गहलौत रायपुर, अर्जुन मुंडा रांची, मुख्तार अब्बास नकवी प्रयागराज, प्रहलाद जोशी गोवा, गजेंद्र सिंह शेखावत जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नरेंद्र मोदी सरकार के 100 दिनों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करेंगे।
इसके अलावा नरेंद्र मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक देहरादून में, जितेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर, राजकुमार सिंह हैदराबाद, मंसुख लाल मांडवीय भुवनेश्वर, अनुराग ठाकुर शिमला और नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में आम लोगों के बीच रिजल्ट की पूरी जानकारी देंगे।