अद्भुत निखरकर आ रहा है सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, केंद्रीय शहरी विकास सचिव ने सामने रखी खूबसूरती और विकास की अनोखी तस्वीर

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इस सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की कुछ तस्वीरें भी सार्वजनिक कीं। ये तस्वीरें मन मोहने वाली हैं। पर्यावरण सुरक्षा, हरियाली और जल जीवन को साथ लेते हुए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत अद्भुत कृति तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली और देश के दूसरे इलाकों से आने वाले नागरिक इसे देखकर गौरवान्वित होंगे।

Avatar Written by: June 20, 2021 6:01 pm
Central Vista Project

नई दिल्ली। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू प्रोजेक्ट अपने आप में एक महान इतिहास की जीती जागती तस्वीर बन चुका है। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इस देश की गौरवशील विरासत में जुड़ने जा रहे इस महान इतिहास की जीवंत तस्वीर बयां की है। उन्होंने बताया है कि कैसे सेंट्रल विस्टा एवेन्यू देश की भावी पीढ़ी के लिए वास्तु शिल्प की अद्भुत इबारत बनकर तैयार हो रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि साल 2022 की रिपल्बिक डे परेड इसी नए निर्माण की जमीन पर होगी।

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इस सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की कुछ तस्वीरें भी सार्वजनिक कीं। ये तस्वीरें मन मोहने वाली हैं। पर्यावरण सुरक्षा, हरियाली और जल जीवन को साथ लेते हुए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत अद्भुत कृति तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली और देश के दूसरे इलाकों से आने वाले नागरिक इसे देखकर गौरवान्वित होंगे।


देश के 75 वें गणतंत्र दिवस की झांकी इसी ज़मीन पर तैयार होगी। उन्होंने यहां तेज़ी से हो रहे काम की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 160 मीट्रिक टन स्टील, 2268 मीट्रिक टन सीमेंट और 8.9 लाख ईंटे इस अभियान में लग चुकी हैं। इसके साथ ही 9014 स्क्वायर किमी कोटा स्टोन, 2000 स्क्वायर किमी ग्रेनाइट और 7 किलोमीटर स्टार्म वाटर पाइप के भी इंतज़ाम किए जा चुके हैं।


काम की तेजी का ये आलम है कि अभी 1290 श्रमिक साइट पर और 800 ऑफ साइट श्रमिक काम कर रहे हैं। इसके साथ ही फ्लोरिंग, कैनाल, साइनेज, इलेक्ट्रिक, स्टेनलेस स्टील, उद्यानीकरण आदि में कुशल श्रमिकों को भी काम पर लगाया जा चुका है। इस काम का जिम्मा संभालने वाली शापूरजी पोलोनजी एजेंसी पूरी तन्यमता से अभियान में जुटी हुई है।


प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए भी खास अभियान चलाया जा रहा है। एक बड़ा एरिया हरियाली को समर्पित है। खूबसूरत नहर, पॉथवे आदि इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। ये सेंट्रल विस्टा अपनी खूबसूरती और स्थायित्व में दुनिया भर के सेंट्रल विस्टा के बराबर खड़ा होगा।